24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर वीकेंड मनाने का सोच रहे है तो जाए ये खूबसूरत जगहों पर

नई दिल्ली। मार्च में होली के दौरान एक लॉन्ग वीकेंड(weekend) पड़ रहा है जिसमें आप किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं. 18 फरवरी को होली की छुट्टी रहेगी और 19, 20 तारीख को शनिवार-रविवार पड़ रहे हैं. ऐसे में आप चाहें तो इस…

24GhanteOnline
March 2, 2026
4 min read

नई दिल्ली। मार्च में होली के दौरान एक लॉन्ग वीकेंड(weekend) पड़ रहा है जिसमें आप किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं. 18 फरवरी को होली की छुट्टी रहेगी और 19, 20 तारीख को शनिवार-रविवार पड़ रहे हैं. ऐसे में आप चाहें तो इस लॉन्ग वीकेंड पर तीन दिन का एक मिनी टूर प्लान किया जा सकता है. आइए आज आपको 7 ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो आपके इस मिनी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.

भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के शांत पड़ते ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर फिर से लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है. लंबे समय से घरों में कैद लोग नई-नई जगहों को एक्सप्लोर कर रहे हैं. हालांकि, ऑफिस और बिजी शेड्यूल के चलते अभी भी कई लोगों के लिए घूमना-फिरना संभव नहीं हो पा रहा है. लेकिन ऐसे लोगों की टेंशन अब जल्द खत्म होने वाली है.

वीकेंड पर करें कुछ हटकर ट्राई, बनाएं पनीर टिक्का मोमोज

धर्मशाला (dharmashaala) - धर्मशाला घूमने के लिए मार्च का महीना बहुत बढ़िया है. (weekend) दौरान गर्मियां आपके दरवाजे पर खड़ी होती हैं और हिलस्टेशन गुलजार रहते हैं. राजधानी दिल्ली से धर्मशाला केवल 10 घंटे दूर है. अगर आप गुरुवार, 17 मार्च की रात से इस जर्नी की शुरुआत करें तो आपको घूमने का काफी समय मिल जाएगा.

गुलमर्ग (Gulmarg)- गुलमर्ग में स्नो फॉल देखने का आखिरी समय मार्च होता है. तो अगर आप जाती सर्दियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो कश्मीर के गुलमर्ग से बेहतर जगह भला और क्या होगी. अगर आप पहली बार स्नो फॉल देखना चाहते हैं तो ये वीकेंड (weekend) आपके लिए एक सुनहरा मौका बनकर आया है. यहां आप गोंडोला राइड और स्कीइंग के भी मजे ले पाएंगे.

नहीं खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, बाजारों में भी जारी रहेगा ऑड-ईवन का फॉर्मूला

जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) - कम खर्च और सीमित समय के अदंर घूमने के लिए जिम कॉर्बेट भी एक शानदार जगह है. दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले चाहें तो इस वीकेंड (weekend) पर यहां घूमने जा सकते हैं. यहां आपको जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क-2 देखने जाना चाहिए. जिम कॉर्बेट की जंगल सफारी का मजा लेने दूर-दराज से लोग आते हैं.

उदयपुर (Udaipur)- अगर आप यह वीकेंड एक लग्जरी स्टाइल में बिताना चाहते हैं तो उदयपुर से बेहतर जगह मिलना जरा मुश्किल है. उदयपुर में छुट्टियां (weekend) बिताने के लिए सात समंदर पार से भी टूरिस्ट आते हैं. यहां रंगों से होली खेलने के बाद लोग बॉनफायर का मजा लेते हैं. जग मंदिर, सिटी पैलेस और लेक प्लेस यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र है.

देखें सस्पेंस-थ्रिलर कि पांच बेस्ट वेब सीरीज, व्यस्त रहेगा वीकेंड

तवांग (Tawang)- तवांग का वातावरण आपको हमेशा एक रोमांटिक फीलिंग देगा और इसकी गहराई को समझने के लिए मार्च से बेहतर महीना नहीं है. यह शानदार जगह अरुणाचल प्रदेश में है जहां मार्च के महीने में भी आप जनवरी जैसी ठंड महसूस करेंगे. यहां की खूबसूरत वादियों की तारीफ करते हुए आप कभी नहीं थकेंगे. पूर्वोत्तर भारत में रहने वालों के लिए यह वीकेंड (weekend) ट्रिप बहुत शानदार साबित हो सकता है.

वायनाड(Wayanad)- अगर होली के मौके(weekend) पर आप खुद को दुनिया की भीड़ से अलग रखना चाहते हैं तो वायनाड से अच्छी जगह नहीं मिलेगी. इसका पश्चिमी घाट पूरी तरह से हरा-भरा है. यहां के घने जंगल और पर्वतों का खूबसूरत नजारा आपको घर वापस नहीं जाने देगा. दक्षिण भारत में रहने वाले

गोवा (Goa)- मार्च के महीने में घूमने के लिए गोवा एक बेहतरीन विकल्प है. इस दौरान गोवा में कार्निवाल फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है. यहां का लुभावना मौसम भी टूरिस्ट को खूब आकर्षित करता है. यहां की संस्कृति और स्थानीय लोगों की जीवनशैली को करीब से समझने के लिए समुद्र तटों से बाहर आएं और कस्बों और पुराने घरों में प्रवेश करें. गोवा आने के बाद आप यकीनन यहां से कुछ कीमती यादें लेकर जाएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…