24 घण्टे ऑनलाइन

स्लीवलेस पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे ऊप्स मोमेंट के शिकार

गर्मियों के मौसम में स्लीवलेस (Sleeveless) का चलन बढ़ जाता है. लेकिन इसे अगर धूप के समय पहना जाए तो इससे स्किन पर टैन या पैचेस पड़ जाते हैं जो स्किन को खराब कर देते हैं. अगर आप धूप में भी स्लीवलेस (Sleeveless) पहनना…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

गर्मियों के मौसम में स्लीवलेस (Sleeveless) का चलन बढ़ जाता है. लेकिन इसे अगर धूप के समय पहना जाए तो इससे स्किन पर टैन या पैचेस पड़ जाते हैं जो स्किन को खराब कर देते हैं.

अगर आप धूप में भी स्लीवलेस (Sleeveless) पहनना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे आपको भी फायदा मिलेगा और स्किन पर टैनिंग पर परेशानी नहीं होगी.

सूरज की घातक किरणों से सुरक्षा :


यूवीए किरणों से त्वचा में दाग धब्बे और झुर्रियाँ भी आ जाती हैं, वहीं यूवीबी किरणें त्वचा को बदरंग कर देती हैं. इसलिए सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा के लिए धूप में निकलने से पहले बाहों पर हमेशा एसपीएफ 30 एवं पीए ++ वाला बोर्ड स्पेक्ट्रम संस्क्रीन लगाना चाहिए. धूप में रहने के दौरान हर चार घंटे में त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए.

धूप में बाहों को अच्छी तरह ढंककर निकलें : 


ज्यादा समय तक धूप में रहने से बांहों में झाइयां पड़ जाती हैं और रंग काला पड़ने लगता है. यदि आप धूप में निकलते वक्त खुली बाहों वाली पोशाक के बदले पूरी बांह की पोशाक पहनने का विकल्प चुनती हैं, तो पाएंगी कि इससे आपकी बाहें नर्म और कोमल बनी रहती हैं. गर्मी के मौसम में सूती कपड़े और हल्के रंग के पोशाक पहनना ज्यादा सही रहता है.

इन टिप्स से धूप में भी बनाये अपने चेहरे को तरोताज़ा

घरेलू उपाय : 


बाहों पर गहरे दाग धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उबटन कारगर साबित हो सकते हैं. उबटन लगाने से त्वचा की ऊपरी बेजार और रूखी परत हट जाती है और त्वचा कोमल और चमकदार बनती है. उबटन बनाने के लिए छाछ और बेसन का पतला पेस्ट बनाकर बाहों पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए पानी से धो डालें. ऐसा सप्ताह में एक से दो बार करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…