24 घण्टे ऑनलाइन

बहुत तेजी से बढ़ेंगे बाल, रोज लगाएं इसका दूध

नारियल (coconut) तो कई बार आपने खूब चाव से खाया होगा लेकिन क्या आपको पता है नारियल खाने में स्वादिष्ट होने के अलावा इसका दूध आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ा देता है। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके बालों की ग्रोथ बहुत…

24GhanteOnline
September 5, 2025
2 min read

नारियल (coconut) तो कई बार आपने खूब चाव से खाया होगा लेकिन क्या आपको पता है नारियल खाने में स्वादिष्ट होने के अलावा इसका दूध आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ा देता है। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके बालों की ग्रोथ बहुत कम होती है। ऐसे में अगर उन्होंने कोई हेयर कट ले लिया तो फिर बालों को बढ़ने के लिए कई महीने लग जाएंगे। अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं कि आपके बालों की ग्रोथ औरों की तुलना में कम है तो आप नारियल के दूध को बालों पर लगा सकती है। इससे आपके बाल रस्सी की तरह बढ़ जाएंगे।

कैसे बालों के लिए फायदेमंद है नारियल का दूध



  • नारियल के दूध में बालों को मजबूत बनाने वाला प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।

  • नारियल के दूध में फैट, सोडियम, कैल्शियम, फॉसफोरस और पोटैशियम होता है।

  • ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करता है।

  • नारियल में विटामिन ई भी होता है जो बालों के लिए बहुत जरूरी होता है।

  • 2 तरह से नारियल के दूध में बालों में लगा सकते हैं


सीधे बालों में लगाना


नारियल के दूध को आप बालों में सीधे भी लगा सकते हैं। इसके लिए बस आप इसे हल्का सा गर्म करें और बालों की धीरे-धीरे मसाज करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होगा।

कंडीशनर के तौर पर


3 चम्मच नारियल का दूध, एक चम्मच शहद और एक चम्मच एवोकाडो जूस को मिलाकर कंडीशनर तैयार हो जाएगा। इस कंडीशनर को लगाने के बाद 15 मिनट बालों को गीला न करें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बढ़ जाएगी।

घर पर ऐसे बनाए नारियल का दूध


वैसे तो बाजार में भी आपको नारियल का दूध आसानी से मिल जाएगा। लेकिन इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इससे लिए बस आप नारियल को कद्दूकस करें और कपड़े से छान लें। इसके बाद तेल को निचोड़ें। कद्दूकस किए हुए नारियल से जो दूध निकलेगा उसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर रख दें। इस दूध को बालों पर तुरंत इस्तेमाल नहीं करना है। इसे आप रातभर फ्रिज में रख दें। ये नारियल का दूध घर पर निकाला गया है इसलिए शुद्ध होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…