ICSI ने CS दिसंबर का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल किया जारी, इस दिन से करें अप्लाई
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने कंपनी सचिव (CS) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 26 अगस्त से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगी। अप्लाई ICSI की आधिकारिक…
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने कंपनी सचिव (CS) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 26 अगस्त से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगी। अप्लाई ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर करना होगा। वहीं कैंडिडेट 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक लेट फीस जमा करके भी आवेदन कर सकते हैं।
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए प्रति ग्रुप के लिए 1500 रुपए, प्रोफेशनल प्रोग्राम प्रति ग्रुप के लिए 1800 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं निर्धारित लास्ट डेट के बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 250 रुपए लेट फीस देना होगा। परीक्षा केंद्र, समूह, माध्यम या वैकल्पिक विषय के लिए संशोधन शुल्क प्रति करेक्शन 250 रुपए निर्धारित किया गया है।
कौन कर सकता अप्लाई?
CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का ऑनलाइन पूर्व-परीक्षा परीक्षा करना अनिवार्य है। जारी नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी अपनी संबंधित रजिस्ट्रेशन समय-सीमा के आधार पर ODOP या TDOP के साथ ऑनलाइन पूर्व-परीक्षा उत्तीर्ण की होगी। योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई
- भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें
- वह मॉड्यूल चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करें और डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें।
ICSI CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल 2025 दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे, जिनमें जन्मतिथि प्रमाण पत्र, 12वीं मार्कशीट, शुल्क छूट के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र और फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन काॅपी शामिल है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना डाॅक्यूमेंट्स अपलोड किए रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
