24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर निखार लाते हैं बर्फ के टुकडे, ऐसे करें इस्तेमाल

गार्मियों का मौसम आते ही ठंडा ठंडा पीने का मन करने लगता है। फ्रिज सबसे पहले बर्फ के टुकडों (Ice Cubes) को तलाशते हैं और अपनी डिंक्र में उसे डालकर उसका आंनद लेना चाहते हैं। बता दें कि बर्फ के टुकड़े सिर्फ पानी को ठंडा…

24GhanteOnline
September 6, 2025
4 min read

गार्मियों का मौसम आते ही ठंडा ठंडा पीने का मन करने लगता है। फ्रिज सबसे पहले बर्फ के टुकडों (Ice Cubes) को तलाशते हैं और अपनी डिंक्र में उसे डालकर उसका आंनद लेना चाहते हैं।

बता दें कि बर्फ के टुकड़े सिर्फ पानी को ठंडा करने के लिए ही नहीं बल्किी यह हमारे स्वास्थ्य और शरीर के और हिस्सों को सुंदर और सुरक्षित बनाने का काम भी करता है। बर्फ का इस्तेमाल और भी कई चीजोंं में कर सकते हैं बर्फ का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जा सकते हैं तो, सुंदर दिखने के लिए भी कर सकते हैं। जी हां इसे सुनकर आप सोच रहे होंगें कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन ऐसा ही है पानी को ठंडा करने के अलावा और भी बहुत कामों में लिया जा सकता है। तो चालिए आइये जानते हैं बर्फ के ऐसे फायदे

*ये चेहरे पर कसावट लाता है आपके पास मेकअप का भी समय नहीं है या आपकी त्वचा ढीली पड़ती जा रही है तो एक बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे किसी कपड़े में हो सके तो मखमल के कपडे में लपेट कर चेहरे पर लगाइए। इससे आपके चेहरे की त्वचा टाइट होगी और यह टुकड़ा आपकी त्वचा में ऐसा निखार ला देगा जो और कहीं नहीं मिलेगा।

*अगर आपको कांटा चुभ गया है तो उस पर बर्फ लगाकर उस हिस्से को सुन्न कर ले, कांटा या फांस आसानी से निकल जाएगा और दर्द भी नहीं होगा। अंदरुनी यानी गुम चोट लगने पर बर्फ लगाने से खून नहीं जमता व दर्द भी कम होता है।

*नाक से खून आने पर बर्फ को कपड़े में लेकर नाक के ऊपर चारों और रखें, थोड़ी देर में खून निकलना बंद हो जाएगा। और अगर आपको सफर के दौरान उल्टी या जी मचलता हैं तो धीरे-धीरे बर्फ का टुकड़ा चूसने से उल्टी बंद हो जाती है और आप को शांति मिल जाती है।

*खून रोकता है बर्फ के टुकडे, एक प्लास्टिक में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर सिर पर रखने से सिरदर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा यदि आपको शरीर में कहीं पर भी चोट लग गई है और खून निकल रहा है तो उस जगह बर्फ मसलने से खून बहना बंद हो जाता हैं।

*आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए खीरे के रस और गुलाब जल को मिलाकर बर्फ जमा लीजिए, फिर उस टुकड़े से काले घेरों पर मालिश करे, बहुत जल्द आपकी समस्या दूर होगी। और यदि ज्यादा देर मोबाइल या कंप्यूटर चलाने के बाद आपकी आंखें दर्द कर रही हैं तो बर्फ के टुकड़े को अपनी आंखों पर रखिए, जल्द ही राहत मिलेगी।

*दवाई खाने से पहले मुंह में बर्फ का टुकड़ा रख लें, दवाई कड़वी ही नहीं लगेगी। और आपने आज बहुत ज्यादा खा लिया है और खाना पच नहीं रहा, तो थोड़ा-सा बर्फ का टुकड़ा खा ले। खाना शीघ्र पच जाएगा और आपको एसिडीटी से भी रहत देती है।

*अगर आपकी पैरों की एडय़िों में बहुत ज्यादा दर्द हो तो बर्फ की क्यूब मलने से आपको आराम मिलेगा। बर्फ का टुकड़ा गले के बाहर धीरे-धीरे मलने से गले की खराश ठीक हो जाती है।

*यदि आइब्रो बनवाते समय दर्द होता है तो एक बर्फ का टुकड़ा आइब्रो के चारों और घिस लीजिए, इससे यह हिस्सा थोड़ी देर के लिए सुन्न हो जाएगा और आपको दर्द भी नहीं होगा। यही तरीका शरीर के किसी और हिस्से पर भी लागू कर सकते हैं।

*जल जाने के तुरंत बाद यदि बर्फ का टुकड़ा उस थान पर लगाने से छाले और जलन शांत होती है। और निशान भी गहरा नही पडेगा। इंजेक्शन लगने पर या पैर में मोच आने पर बर्फ मलने से दर्द,सूजन व खुजली कम होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…