कांग्रेस की बैठक बनी अखाड़ा, मीटिंग में जमकर चले लात घूंसे
बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस (Congress) को करारी हार के बाद फिर चर्चा में आ गई है। मधुबनी जिले में कांग्रेस (Congress) की एक बैठक आयोजित की गई थी। मधुबनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में तब अफरा तफरी मच गई। जब हार की…

बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस (Congress) को करारी हार के बाद फिर चर्चा में आ गई है। मधुबनी जिले में कांग्रेस (Congress) की एक बैठक आयोजित की गई थी। मधुबनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में तब अफरा तफरी मच गई। जब हार की समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।
बैठक के दौरान ही कांग्रेसियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। खास बात यह रही है कि यह पूरा घटनाक्रम बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में हुआ। यही वजह है कि प्रदेश भर में इसकी चर्चा हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
मधुबनी जिले में हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी (Congress) को मिली करारी हार को लेकर के जिला कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान ही संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कहां सुनी शुरू हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदली और फिर लाठी बाजी में तब्दील हो गई। अचानक हुए इस बवाल से बैठक स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए और दोनों ही गुटों में जमकर मारपीट हुई।
दोनों ही गुटों में हार के कारणों और जिम्मेदारी को तय करने को लेकर के तीखी बहस भी हो रही थी। माहौल को बिगड़ा हुआ देख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील अहमद खान ने स्थिति को संभालने की कोशिश भी की लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे।
दोनों गुटों ने बातचीत के दौरान एक दूसरे के ऊपर जमकर हमला किया। जिसके हाथ में जो कुछ सामान मिल रहा था। उसी से एक दूसरे के ऊपर हमला कर रहा था।
अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस तरीके से किए गए बर्ताव को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में गहरी नाराजगी भी जताई है। लेकिन, पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस हाथापाई में कांग्रेस की अंदरूनी हालात को उजागर कर दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
