24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल

कई महिलाओं को ऑयली स्किन (oily skin ) के चलते परेशानी उठानी पड़ती और उनको टी-जोन अर्थात माथे, ठुड्डी और नाक के बीच अधिक मात्रा में ऑइल (oil) निकलता हैं। इस एरिया में रोम छिद्र बड़े होते हैं जिसके चलते यहां अधिक ऑयल…

24GhanteOnline
March 22, 2026
3 min read

कई महिलाओं को ऑयली स्किन (oily skin ) के चलते परेशानी उठानी पड़ती और उनको टी-जोन अर्थात माथे, ठुड्डी और नाक के बीच अधिक मात्रा में ऑइल (oil) निकलता हैं। इस एरिया में रोम छिद्र बड़े होते हैं जिसके चलते यहां अधिक ऑयल उत्पन्न होता है। ऑयली (oily skin ) होने के चलते मुंहासे और ब्लैकहेड्स बहुत तेजी से निकलते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से टी-जोन समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

डबल क्लींजिंग

ऑयली टी-जोन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डबल क्लींजिंग एक बेहतर विकल्प है। इसमें दो अलग-अलग तरह के फेशियल क्लींजर को शामिल किया जाता है, जो आपके चेहरे की अच्छी तरह सफाई करने में मदद करता है। सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह मेकअप के साथ ही स्किन की गंदगी को हटाता है। इसके बाद वाटर-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे आपका टी-जोन ऑयल फ्री हो जाएगा।

प्राइमर का इस्तेमाल करें

मेकअप के दौरान फाउंडेशन से पहले चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह रोमछिद्रों को भर देता है और स्किन को स्मूद बनाता है। इसके अलावा यह ऑयली टी-जोन को भी सुरक्षित रखता है और रोमछिद्रों को बंद होने से बचाता है।

सावधानी से चुनें अपना मेकअप प्रोडक्‍ट

अधिकांश मेकअप उत्पादों में कॉमेडोजेनिक तत्व होते हैं। ये वे तत्व हैं जो त्वचा के छिद्रों को अवरुद्ध करते हैं और बिना किसी कारणवश आपके ऑयली टी-जोन को और बदतर बना देते हैं। इसलिए, अपनी त्वचा को ड्राय बनाए रखने के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक इंग्रीडियंट वाले उत्पादों का ही चुनाव करें।

ऑयल-फ्री मॉश्चराइजर यूज करें

स्किन को हेल्दी रखने के लिए चेहरे को मॉश्चराइज करना बहुत जरूरी है। त्वचा को मॉश्चराइज करने से सिबेसियस ग्लैंड एक्टिव रहता है और त्वचा में ऑयल संतुलित मात्रा में बनता है। इसलिए हमेशा ऑयल-फ्री या वाटर-बेस्ड मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

ऑइल कंट्रोल करने के टिप्स


टोनर का इस्तेमाल करें

स्किन के लिए टोनर काफी अच्छा माना जाता है। अधिकांश लोग टोनर का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। दरअसल, टोनर स्किन पर जमा गंदगी को गहराई से बाहर निकालता है। इससे आपकी स्किन ऑयली नहीं रहती है और चेहरे पर मुंहासे भी नहीं आते हैं।

एक्सफोलिएट करें

अगर आपका टी-जोन ऑयली है, तो आपको ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और ब्लेमिश की समस्या हो सकती है। इसके लिए एक्सफोलिएशन सबसे अच्छा माना जाता है। हफ्ते में एक दिन त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इससे रोमछिद्रों के अंदर जमा ऑयल और गंदगी बाहर निकल आती है।

साथ रखें ब्‍लॉटिंग पेपर

ऑयली स्‍किन वालों के लिए ब्‍लॉटिंग पेपर साथ में रखना बेहद जरूरी होती है। जब भी आपको लगे कि आपकी स्‍किन काफी ज्‍यादा ऑयली और चमकीली हो रही है, तो बैग से ब्‍लॉटिंग पेपर निकालें और उसे टी-जोन पर प्रेस कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…