24 घण्टे ऑनलाइन

सर्द मौसम में यू करें अपने बगीचे के पौधों की देखभाल

खूबसूरत बगीचा (Garden) , घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में तापमान में भारी गिरावट, कोहरा, पाला या ओस के कारण गार्डन के पौधे बेजान हो जाते है। इसलिए इस मौसम में इनका ख़ास ध्यान रखना बहुत…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

खूबसूरत बगीचा (Garden) , घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में तापमान में भारी गिरावट, कोहरा, पाला या ओस के कारण गार्डन के पौधे बेजान हो जाते है। इसलिए इस मौसम में इनका ख़ास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप आपके बगीचे की सुन्दरता को बचाये रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ उपायों को अपनाने की आवश्यकता है, आइयें हम आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं।

# जब भी सर्दियों में पारा गिरे तो पौधों को घर के अंदर रख लें वरना सारे पौधे सर्दी के कारण गल जाते है। नाजुक पौधों को कमरे के अंदर और बाकी के पौधों को बालकनी में रख सकते है। कमरे में रखे जाने वाले पौधों को समय - समय पर धूप दिखाने की आवश्यकता होती हैं। इस तरह वह पौधे हमेशा खिले हुए रहेंगे।

# पानी ज्यादा मात्रा में न दें। सर्दियों के मौसम में पौधों को एक बार पानी देना ही ठीक रहता है। ज्यादा पानी डालने की वजह से पौधे सड़-गल जाते हैं।

# सर्दियों में गुलाब अच्छी तरह खिलते हैं लेकिन इनका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। कोहरे और पाले से गुलाब को बचाना पड़ता है। सर्दियों में होने वाली बारिश भी गुलाब को झुलसा देती है ऐसे में अच्छा होगा इन्हे सर्दियों में अंदर रख लिया जाएं या रात के दौरान किसी पन्नी से ढांक दिया जाएं। इस तरह, गुलाब की देखभाल सर्दियों में की जाती है।

# महीने में एक या दो बार पौधों को अच्छी खाद दें। खाद में आप सूखे पत्ते, सब्जियों के छिलके या फिर कोई अन्य प्राकृतिक पदार्थ इस्तेमाल कर सकते हैं।

# सर्दियों के आने से पहले गमलों में ठंड के मौसम वाले पौधे लगाएं। जैसे - गेंदा, कैलेंडुला, लिली आदि।

# लिल्ली जैसे पौधे बहुत नाजुक होते है उन्हे बार - बार न छुएं और पानी को डालते समय ध्यान दें कि ज्यादा पानी न दें और पानी गंदा न हों।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…