24 घण्टे ऑनलाइन

कपड़ों पर लगे दाग को आसान टिप्स से करें साफ

लाइट कपड़ों में दाग लगने पर उन्हें साफ करना इतना आसान नहीं होता है। इसी कारण से कई कपड़े ऐसे होते हैं, जिन पर दाग लगने के बाद हम उन्हें पहन नहीं पाते हैं। गर्मी के मौसम में सफेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है,…

24GhanteOnline
February 11, 2025
2 min read

लाइट कपड़ों में दाग लगने पर उन्हें साफ करना इतना आसान नहीं होता है। इसी कारण से कई कपड़े ऐसे होते हैं, जिन पर दाग लगने के बाद हम उन्हें पहन नहीं पाते हैं। गर्मी के मौसम में सफेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, ताकि कम गर्मी लगे। वहीं खाना खाते या पकाते वक्त अक्सर कपड़े पर हल्दी के दाग(Turmeric Stain)  लग जाते हैं। हल्दी के दाग काफी जिद्दी होते हैं, इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। हल्दी का रंग (Turmeric Stain)  गहरा होता है, जब ये सफेद कुर्ते, शर्ट या पैंट पर लग जाए तो इसे साफ करने के लिए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं।

टूथपेस्ट


टूथपेस्ट का उपयोग दांतों को साफ करने के लिए तो किया ही जाता है, लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे की जिद्दी दागों के लिए भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का दाग (Turmeric Stain) या जिद्दी दाग हटाने के लिए टूथपेस्ट को दागदार जगह पर रगड़ें और फिर थोड़ी देर तक सूखने के लिए छोड़ दें, बाद में साफ पानी से धो लें।

सफेद सिरका


सफेद सिरके का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ कपड़े साफ करने के लिए भी यूज किया जा सकता है। सिरके को लिक्विड सोप के साथ मिक्स कर लें और जिद्दी दाग की जगह इसे लगाएं। करीब आधे घंटे तक इसे सूखने दें। इसके बाद इसे धो लें।

नींबू


अक्सर सफेद कपड़े पर खाने का दाग या हल्दी का दाग (Turmeric Stain) लग जाता है, जो कई बार कपड़े धोने के बाद भी साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में आप दाग लगी जगह पर नींबू को रगड़ लें या फिर इसकी बूंदों को दाग पर डाल दें, इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें।

ठंडा पानी


अगर सफेद कपड़े पर हल्दी का दाग लग जाए तो सबसे पहले इसे ठंडे पानी में डुबोकर रख दें और कुछ देर बार इसे डिटर्जेंट से धोएं। ठंडे पानी से जिद्दी दाग हल्के पड़ जाते हैं। कई लोग गर्म पानी को जिद्दी दाग पर ज्यादा असरदार मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…