24 घण्टे ऑनलाइन

घुटने का कालेपन को दूर करेंगे ये आसान उपाय

कोहनी (Elbow) हाथों का हिस्सा है जो सभी को दिखाई देता हैं। अगर आपकी कोहनी का रंग काला है और बाकि त्वचा साफ़ है फिर भी आपकी खूबसूरती में कोहनी की वजह से कमी दिखाई देगी। इसलिए अगर आप आकर्षण का केंद्र बनना चाहती है और खुद…

24GhanteOnline
June 29, 2026
3 min read

कोहनी (Elbow) हाथों का हिस्सा है जो सभी को दिखाई देता हैं। अगर आपकी कोहनी का रंग काला है और बाकि त्वचा साफ़ है फिर भी आपकी खूबसूरती में कोहनी की वजह से कमी दिखाई देगी। इसलिए अगर आप आकर्षण का केंद्र बनना चाहती है और खुद को खूबसूरत बनाना चाहती है तो कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए। तो आइये हम बताते हैं आपको कुछ घरेलू इलाज जिनसे कोहनी का अक्लापन दूर हो सकें।

* बेकिंग सोड़ा :


बेकिंग सोड़ा, त्वचा पर पड़े काले घेरों को साफ करने का सबसे बेस्ट तरीका है। तीन हिस्से बेकिंग सोड़ा और 1 हिस्सा पानी लेकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर सूखने तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें। त्वचा का कालापन दूर होने लगेगा।

* नींबू और मलाई का पेस्ट :


घुटने और कोहनी की सफाई के लिए सबसे लोकप्रिय चमत्कारी उपाय है नींबू और मलाई का पेस्ट। नींबू को छील कर उसमें मलाई मिला लें, नींबू रस से त्वचा की गंदगी दूर होती है।

* नारियल का तेल :


नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करें। इसे दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगें। नारियल के तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से भी कोहनी का कालापन दूर होता है। इसके अलावा आप एक स्क्रब भी उपयोग में ला सकती हैं। इसके लिए नारियल का तेल और अखरोट के चूर्ण का मिक्स कर मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों पर लगाएं और कोहनियों की रंगत में दमदार निखार पाएं।

* दही का उपयोग :


दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा के कालेपन को दूर कर रंगत को निखार प्रदान करने सहायक होता है। साथ ही ये त्वचा को नमीयुक्त कर सुंदर और मुलायम बनाता है। आप दही का उपयोग कोहनी में लगाने के लिये दो अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इसमें आप सिरके को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कोहनी पर लगायें और सूख जाने के बाद कोहनी को धो लें और एक सूखे तौलिये से साफ कर लें। दही का उपयोग करने का दूसरा तरीका है दही में एक बड़ा चम्मच बेसन को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपने कोहनी के काले वाले भाग पर लगायें। 20 मिनट कर लगा रहने के बाद इसे धो लें। एक हफ्ते में इस प्रक्रिया के कम से कम तीन बार दोहराएं।

* नींबू और शुगर का मिश्रण :


आप आमतौर पर नींबू का रस निचोड़ने के बाद नींबू के छिलकों को कूड़ेदान में फेक देते होंगे। लेकिन अब इसे फेंकें नहीं, इससे आप अपनी कोहनियों या घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। आप नींबू के छिलकों पर शक्कर को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ें दें। फिर इसे कोहनियों पर 15 मिनट तक रगड़ें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो शक्कर का इस्तेमाल न करें। सिर्फ नींबू का रस या शहद भी लगा सकते हैं।

* एलोवेरा :


एलोवेरा स्वास्थ के साथ साथ सौन्दर्य निखारने के काम आता है। यह एक अच्छा मॉइश्चराइज़र है। साथ ही साथ यह त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। एलोवेरा के जेल के नियमित उपयोग से त्वचा खिली खिली व जवां सी नज़र आती है। एलोवेरा के ताजे जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं और लगभग 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।इसे नियमित अपनाएं और कुछ सप्ताह में दमकता हुआ निखार पाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…