24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से बनाएं फ्रेंच फ्राइस, मिलेगा होटल जैसा टेस्ट

जब भी कभी बच्चों के लिए उनकी पसंदीदा चीजें बनाई जाती हैं तो उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। अगर आप भी बच्चो के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बाजार जैसे फ्रेंच फ्राइस…

24GhanteOnline
June 14, 2026
2 min read

जब भी कभी बच्चों के लिए उनकी पसंदीदा चीजें बनाई जाती हैं तो उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। अगर आप भी बच्चो के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बाजार जैसे फ्रेंच फ्राइस (French Fries)  बनाने की रेसिपी।

घर पर बने फ्रेंच फ्राइस (French Fries) बाजार से सस्ते और सेहतमंद रहेंगे। सिर्फ 10 मिनट में बनकर ये तैयार हो जाएंगे। इसे चाय के साथ भी शाम के समय खाया जा सकता हैं। स्नैक्स के रूप में फ्रेंच फ्राइस (French Fries)  एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 250 ग्राम आलू
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार चाट मसाला
- तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

- आलू छीलकर लंबाई में फ्रेंच फ्राइज (French Fries) की शेप में काट लें और पानी में डालते जाएं। इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे। 5 मिनट तक कटे आलू पानी में रहने दें।
- अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे गैस पर रख दें, पानी जब उबलने लगे तो उसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें। अच्छा उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख दें।
- फिर आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखा लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें और किचन पेपर पर निकाल लें।
- लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म फ्रेंच फ्राइज (French Fries) । सॉस और चाट मसाला के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…