24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से गुलाब जामुन, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

भारतीय लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है। वहीं अगर बात करें गुलाब जामुन (Gulab Jamun) की तो ये खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसे लोग अक्सर बाहर से लाकर खाते हैं। इसे लोग कई तरीकों से बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read

भारतीय लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है। वहीं अगर बात करें गुलाब जामुन (Gulab Jamun) की तो ये खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसे लोग अक्सर बाहर से लाकर खाते हैं। इसे लोग कई तरीकों से बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।


सामग्री (Gulab Jamun)



  • मिल्क पाउडर - दो कप

  • मैदा - तीन चम्मच

  • दूध (फुल क्रीम) - आधा कप

  • घी - जरूरत के अनुसार

  • बेकिंग पाउडर - चुटकीभर

  • घी - तलने के लिए

  • चाशनी के लिए

  • चीनी - एक कटोरी

  • पानी- डेढ़ कप

  • इलाइची पाउडर - आधा चम्मच

  • केसर - चुटकीभर


विधि (Gulab Jamun)


- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक बर्तन में घी डालकर गर्म करके इसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर दूध के गरम होते ही गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने के रखें। - फिर जब दूध हल्का गर्म ही रहे तब इसमें मिल्क पाउडर और मैदा डालकर अच्छी तरह से गूंदें।
- इसके बाद अब इस मिक्सचर से गोलाकार शेप बनाएं।
- वहीं इसी बीच चाशनी बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रखें।
- अब चाशनी को अच्छे से पकाकर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दें।
- फिर मीडियम अंच में एक पैन में घी डालकर गर्म करके इसमें गुलाब जामुन डालकर तलें आंच तेज बिल्कुल न करें।
- गुलाब जामुन के हल्का ब्राउन होते ही इसे चाशनी में डालें।
- इसके बाद सारे गुलाब जामुन तलकर चाशनी में डाल दें।
- कुछ घंटे बाद आप देखेंगे कि आपके गुलाब जामुन तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।