24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से बनाएं इंसटेंट चिली पनीर, स्वाद ऐसा की हर कोई करेगा तारीफ

चिली पनीर (Chlili Paneer) तो आपको पसंद ही होगा। अक्सर आप होटल में जाकर चिली पनीर ज़रूर ऑडर करते होंगे। चालिए आज हम आपको होटल जैसे चिली पनीर घर में बनाना बताएंगे। इस रेसिपी की मदद से आप फटाफट सिर्फ 10 मिनट में चिली पनीर…

24GhanteOnline
March 9, 2026
2 min read

चिली पनीर (Chlili Paneer) तो आपको पसंद ही होगा। अक्सर आप होटल में जाकर चिली पनीर ज़रूर ऑडर करते होंगे। चालिए आज हम आपको होटल जैसे चिली पनीर घर में बनाना बताएंगे। इस रेसिपी की मदद से आप फटाफट सिर्फ 10 मिनट में चिली पनीर (Chili Paneer) बनकर तैयार कर सकते हैं।

चिली पनीर (Chilli Paneer) को आप नूडल्स, फ्राइड राइस या रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। बच्चों से लेकर बड़ो तक को चिली पनीर पसंद होता है। चिली पनीर (Chilli Paneer) स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

चिली पनीर (Chilli Paneer) बनाने की सामग्री


करीब 300 ग्राम पनीर, 2 मीडियम शिमला मिर्च, 1 बड़ा प्याज, हरी मिर्च और 2 बारी कटी स्प्रिंग अनियन यानि हरी प्याज, 1 टमाचर, 3-4 कली लहसुन और बहुत थोड़ी अदरक।

चिली पनीर (Chilli Paneer) की आसान रेसिपी


- सबसे पहले शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें और हरी प्याज को बारी काट लें।

- एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर पहले प्याज, शिमला मिर्च और हरी प्याज को हल्का फ्राई कर ले।

- पैन में 1 चम्मच तेल और डालकर पनीर को भी हल्का फ्राई कर लें।

- अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें टमाटर डाल दें।

- अब 1 छोटा पैकेट चिली पनीर का मसाला लें और उसे 2 कप पानी में मिलाकर घोल बना लें। इस घोल को कड़ाही में डाल दें और चलाते रहें।

- अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी प्याज और पनीर मिक्स कर दें।

- थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। नमक अपने स्वाद अनुसार डाल दें।

- तैयार है एकदम मार्केट जैसा टेस्टी चिली पनीर।

- आप इसे फ्राईड राइस, नूडल्स या फिर रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।