24 घण्टे ऑनलाइन

नए साल पर करें घर का मेकओवर, यहां से लें आइडिया

हर किसी को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं जिसकी सजावट (Home Decoration) के लिए वे कई तरीके अपनाते हैं। खासतौर से नए साल (New Year) पर तो सभी अपने घर की साज-सज्जा में लगे हुए हैं और इसके लिए अनोखे तरीके आजमाना पसंद करते…

24GhanteOnline
December 24, 2025
2 min read
नए साल पर करें घर का मेकओवर, यहां से लें आइडिया

हर किसी को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं जिसकी सजावट (Home Decoration) के लिए वे कई तरीके अपनाते हैं। खासतौर से नए साल (New Year) पर तो सभी अपने घर की साज-सज्जा में लगे हुए हैं और इसके लिए अनोखे तरीके आजमाना पसंद करते हैं। घर का मेकओवर करने और इसका आकर्षण बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की बजाय बस कुछ स्मार्ट तरीकों को आजमाने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े कुछ स्मार्ट टिप्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

क्लासी एंड कलरफुल डोर एक्सेसरीज़


घर का मेकओवर करना कोई आसान काम नहीं है, घर को सुंदर दिखाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि घर का कोना-कोना सुंदर दिखे। मिनटों में घर का लुक चेंज करने के लिए हैवी, क्लासी और कलरफुल डोर एक्सेसरीज़ ख़रीदें और दरवाज़े पर लगाएं।

घर का मेकओवर करें इन 5 तरीकों से, आसानी से मिलेगा आकर्षण

वॉल क्लॉक

क्या आपको लगता है कि एक घड़ी से घर का लुक बदल जाएगा, जी हां। बदल सकता है। हॉल में टंगी घडी मेहमान का ध्यान बार-बार आकर्षित करेगी और वो आपसे पूछे बिना नहीं रह पाएंग। इसके लिए ज़रूरी है कि क्लासी, रॉयल और कॉस्टली वॉल क्लॉक ख़रीदें।

हैवी कलरफुल कर्टन

सुंदर और आकर्षक परदों से आप कुछ ही मिनटों में घर का लुक पूरी तरह से बदल सकते हैं। ध्यान रखें कि कॉटन के परदों की बजाय सिल्क और हैवर मटेरियल के परदे यूज़ करे। परदों के साथ एक्सेसरीज़ भी यूज़ करें। home tips,household tips,makeover your home,smart ideas of decoration ,होम टिप्स, घरेलू टिप्स, घर का मेकओवर, डेकोरेशन आइडियाज

कलरफुल मिरर

अगर मिनटों में घर सजाना चाहती हैं, तो बाथरूम में लगे पुराने मिरर और बेसिन के ऊपर लगे बोरिंग मिरर को कलरफुल मिरर से रिप्लेस करें। यक़ीन मानिए स़िर्फ इतना-सा बदलाव करके आप पूरे घर का लुक मिनटों में बदल लेंगी।

डायनिंग कवर

डायनिंग रूम को हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन घर आए मेहमान लिविंग रूम के बाद सबसे ज़्यादा समय डायनिंग रूम में ही बिताते हैं। ऐसे में बोरिंग डायनिंग रूम आपका इंप्रेशन डाउन कर सकता है। इसके लिए सुंदर और डिज़ाइनर डायनिंग कवर सिलेक्शन आपकी समस्या को हल कर सकता है। बस, स्टाइलिश डायनिंग कवर टेबल पर डालिए और पूरे कमरे का लुक मिनटों में बदल डालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…