24 घण्टे ऑनलाइन

लम्बे समय तक कर्ल रहेंगे आपके बाल, बस फॉलो करें ये टिप्स

सिल्की स्ट्रेट बाल कभी-कभी बोरिंग भी लगने लगते हैं। क्योंकि इन सुपर स्ट्रेट हेयर में कर्ल्स (Curl) रूकते नही हैं, कर्ल करवा कर जैसे ही आप सैलून के बाहर निकलती हैं ये लॉक्स फिर से फ्लैट हो जाते हैं। तो आईये जानते है आप…

24GhanteOnline
September 20, 2025
3 min read

सिल्की स्ट्रेट बाल कभी-कभी बोरिंग भी लगने लगते हैं। क्योंकि इन सुपर स्ट्रेट हेयर में कर्ल्स (Curl) रूकते नही हैं, कर्ल करवा कर जैसे ही आप सैलून के बाहर निकलती हैं ये लॉक्स फिर से फ्लैट हो जाते हैं। तो आईये जानते है आप घर पर अपने बालों को कैसे कर्ल कर सकती हैं और कैसे इन्हें लम्बे समय तक बनाये रख सकती हैं।

कर्लिंग वान्ड

हर किसी को डिज्नी प्रिंसेस की तरह कर्ल (Curl) बाल पसंद नहीं होते हैं| इसलिए आजकल बालों में नैचुरल वेव प्राप्त करने के लिए कर्लिंग वान्ड्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है| कर्लिंग वान्ड्स का इस्तेमाल बालों पर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद किया जाता है|

कर्लिंग आयरन

अगर आप अपने बालों को और भी अच्छी तरह से कर्ल (Curl) करना चाहते हैं, तो आप कर्लिंग वान्ड के स्थान पर कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कीजिये| इसमें एक क्लैम्प लगा रहता है, जो बालों को पकड़े रहता है| यह घर पर बालों को कर्ल करने का आसान तरीका है|

गीले बालों को करें कर्ल

अक्सर आपने देखा होगा कि जब आपके बाल गीले रहते हैं तो उसें रोल करने पर अपने आप ही मुड़ जाते हैं जो बाद में एक खास लुक देते हैं इसलिये जब आपके बाल गीले हों तो पानी निकाल लेने के बाद उन्हें रैग्स या हेयर रोलर्स से टाई कर लें और सूख जाने तक बंधा रहने दें। बाद में खोल दें। आपके बाल कर्ली हो जायेगें। जो काफी समय तक वैसे ही बने रहेगें।

कंडीशनर

बालों में ज़्यादा कंडीशनर उन्हें स्लिपरी बनाता है और इससे बालों में कर्ल्स टिक नहीं पाते। इसीलिए कंडीशनर कम लगाएं। साथ ही हमेशा हेयर वॉश करने के अगले दिन ही बालों को कर्ल करें। क्योंकि ऐसे में बालों में नैचुरल ऑयल होगा, जिससे बालों में कर्ल्स ज़्यादा टाइम तक बने रहेंगे।

सही उपकरण का उपयोग करें

कई बार लोग बालों को कर्ल (Curl) करने के उत्साह में बिना जांचे-परखें टूल्स खरीद लेते हैं। वे यह नही जानते कि ये उत्पाद उन पर सूट करेगा या नहीं। आपको इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिये कि यदि आप मज़बूत कर्ल्स पाना चाहती हैं तो छोटी बैरल (barrel) वाली आयरन आपके लिए सही रहेगी। पर अगर आप बड़े वेव्स चाहती हैं तो बड़े बैरल वाला कर्लर बेस्ट है। इसके अलावा, एक बात और आपको ध्यान रखनी चाहिए कि जो भी प्रोडेक्ट का पयोग आप कर रहे है अच्छी ब्रांड का होना चाहिये जिसका तापमान ज्यादा ना रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…