24 घण्टे ऑनलाइन

कंगन और अंगूठी हो गई हैं गंदी, तो इस तरह से करें साफ

जब तक आप किसी चीज को साफ सुथरा रखेंगे वो ज्यादा समय तक सुंदर दिखेगा। वहीं अगर आप साफ सफाई से नजरअंदार करते हैं तो कोई भी चीज जल्दी पुराना और खराब हो जाता है। किसी भी चीज को नया और उसकी चमक को बरकरार रखने के लिए उसकी साफ…

24GhanteOnline
December 11, 2025
2 min read

जब तक आप किसी चीज को साफ सुथरा रखेंगे वो ज्यादा समय तक सुंदर दिखेगा। वहीं अगर आप साफ सफाई से नजरअंदार करते हैं तो कोई भी चीज जल्दी पुराना और खराब हो जाता है। किसी भी चीज को नया और उसकी चमक को बरकरार रखने के लिए उसकी साफ सफाई बेहद जरूरी है। ऐसा ही कुछ हाल हमारे हाथों में पहनी हुई चूड़ी, कंगन और अंगूठियों (Rings) का है। इसमें हर रोज आटा गूंथते वक्त आटा फंस जाते हैं। उसे हर रोज साफ नहीं कर पाने से ये डिजाइन्स में फंस जाते हैं, ऐसे में आज हम आपको इसे साफ करने के बढ़िया तरीके बताएंगे। वैसे तो चूड़ी कंगन को साफ करने के कई टिप्स और तरीके हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हें साफ करने के बेहद ही सिंपल तरीके बताएंगे। जिसे आप कभी भी बिना किसी परेशानी के अपना सकते हैं।

कैसे करें अंगूठी (Rings) और कंगन की सफाई


कंगन और अंगूठी की सफाई के लिए आप अंगूठी और कंगन को पानी में उबालना है।

इसके लिए एक स्टील के बर्तन में एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डालें साथ ही दो चम्मच सिरका भी मिलाएं। अब इसमें आपको अंगूठी और कंगन को डुबोकर 15-20 मिनट तक उबालना है।

जब कंगन और अंगूठी उबल जाए तो इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने दें, फिर इसे टूथब्रश की मदद से रगड़कर साफ करना है।

जब चूड़ी कंगन से आटा निकल जाए तो एक बार फिर इसमें टूथ ब्रश से बाथरूम क्लीनर लगाएं और रगड़कर साफ करें।

इससे आपके कंगन और अंगूठी अच्छे से साफ हो जाएगी।

साधारण पानी और डिटर्जेंट से करें अंगूठी (Rings) की सफाई


आप अपने अंगूठी और चूड़ी कंगन को बिना किसी झंझट के भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने चूड़ी और कंगन को कुछ देर साधारण पानी में भिगोकर रखें।

अब एक से दो घंटे बाद इसमें टूथब्रशसे लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं और रगड़कर इसकी सफाई कर लें। यह उन अंगूठी और कंगन के लिए है जिनमें धूल मिट्टी और आटा के अलावा और भी दूसरे गंदगी नहीं जमे हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…