24 घण्टे ऑनलाइन

जले हुए नॉन स्टिक पैन की सफाई होगी आसान, आज़माएं ये टिप्स

रसोई में खाना बनाने के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं नॉन स्टिक पैन (Non Stick Pan) जो कई कामों में इस्तेमाल होता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि घर में इसके इस्तेमाल के बाद सफाई करने में गलतियां…

24GhanteOnline
January 29, 2026
3 min read

रसोई में खाना बनाने के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं नॉन स्टिक पैन (Non Stick Pan) जो कई कामों में इस्तेमाल होता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि घर में इसके इस्तेमाल के बाद सफाई करने में गलतियां की जाती हैं जिसकी वजह से इसकी कोटिंग हटने लगती हैं और यह खराब होने लगता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से नॉन स्टिक पैन (Non Stick Pan) की सफाई की जाए तो यह बिना खराब हुए सालोंसाल चलेंगे। तो आइये जानते हैं इसे साफ करने के कुछ कारगर व असरदार उपाय।

एल्युमिनियम फॉइल करें यूज

एल्युमिनियम फॉइल तो हर घर में आसानी से मिल जाता है। आप इसकी मदद से भी नॉन स्टिक (Non Stick Pan) के जिद्दी दाग साफ करके उसे चमका सकती हैं। इसके लिए एल्युमिनियम फॉइल की बॉल्स लपेटकर बर्तन धोने वाले पाउडर के साथ मिक्स करें। फिर इससे पैन की सफाई करके पानी से धो लें। इससे आपका नॉन स्टिक पैन एकदम नए जैसा चमक उठेगा। मगर स्पेशल कोटिंग वाले पैन पर इस ट्रिक को अपनाने की गलती ना करें। नहीं तो आपके पैन की कोटिंग उतर सकती हैं।

बेकिंग सोडा भी कारगर

बर्तन चमकाने में बेकिंग सोडा खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच सिरका मिलाएं। अब डिश वॉश स्क्रबर की मदद से पैन को रगड़ते हुए साफ करें। बाद में पानी से धो लें। इससे आपके नॉन स्टिक पैन पर लगे दाग साफ होकर यह चमक उठेगा।

सिरके से करें साफ

आप नॉन स्टिक पैन को साफ करने के लिए सिरका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपने नॉन स्टिक पैन में 1/2-1/2 कप सिरका और पानी मिलाकर उबालें। फिर लकड़ी के चम्मच से इसे चलाते हुए पैन को साफ करें। थोड़ी देर बाद इसे आंच से उतार कर बर्तन धोने वाले लिक्विड से साफ करके पानी से धो लें। इससे पैन में लगी चिकनाई दूर होकर यह एकदम साफ हो जाएगा।

डिश वॉशिंग लिक्विड करें इस्तेमाल

आप डिश वॉशिंग लिक्विड की मदद से नॉन स्टिक पैन को साफ कर सकती हैं। इससे आपके पैन पर लगे जिद्दी दाग साफ होने में मदद मिलेगी। इसके लिए डिश वॉशिंग लिक्विड को गुनगुने पानी में डालें। फिर स्पॉन्ज से पैन साफ करें। थोड़ी देर पानी पैन में पड़ा रहने दें। बाद में स्क्रबर से साफ करके पानी से धो लें। इससे आपका नॉन स्टिक पैन नए जैसा हो जाएगा।

ब्लीचिंग पाउडर आएगा काम

अगर आपके घर पर ब्लीचिंग पाउडर हैं तो आप गंदे नॉन स्टिक पैन को उससे साफ कर सकती हैं। इसके लिए पैन में ब्लीचिंग पाउडर और पानी डालकर उबालें। बाद में इसे डिश वॉश से साफ करके पानी से धो लें। इससे आपके पैन पर लगे दाग साफ होंगे और इसमें चमक आ जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…