24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में इस तरह करें पर्दो के रंग का चुनाव, मिलेगा आकर्षक लुक

आप घर जिस तरह से भी सजाती हैं, उससे आपका इंटीरियर डेकोरेशन सेंस समझ में आता है। कई बार हमें देखने को मिलता है कि घर बहुत अच्छा होता है लेकिन उसका रख - रखाव बेकार होता है, ऐसे में घर का ग्रेस नहीं रह जाता है। जैसे -…

24GhanteOnline
November 9, 2025
3 min read
सर्दियों में इस तरह करें पर्दो के रंग का चुनाव, मिलेगा आकर्षक लुक

आप घर जिस तरह से भी सजाती हैं, उससे आपका इंटीरियर डेकोरेशन सेंस समझ में आता है। कई बार हमें देखने को मिलता है कि घर बहुत अच्छा होता है लेकिन उसका रख - रखाव बेकार होता है, ऐसे में घर का ग्रेस नहीं रह जाता है। जैसे - गर्मियों में डार्क कलर के पर्दो को लगाना आदि। पर्दे (Curtain) , घर के डेकोरेशन में सबसे खास होते है। रूम छोटा हो या बड़ा, पर्दे उसे हमेशा सुंदर बनाते है और नया लुक देते है। पर्दो (Curtain) का रंग और टेक्सचर आदि का सही चुनाव आपकी समझ पर निर्भर करता है। पर्दे का फ्रैब्रिक भी मौसम के हिसाब से चुनें तो अच्छा रहेगा। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे है कि सर्दियों में अपने घर को किस तरह के पर्दो से सजाएं।

लाल कलर के पर्दे (Curtain) 


सर्दियों में लाल रंग काफी अच्छा लगता है। खिला हुआ लाल रंग सर्दियों में गर्माहट देता है और मौसम के हिसाब से परफेक्ट लुक भी प्रदान करता है। ये पर्दे बाहरी ठंडक को भी रोकने में मददगार साबित होते है।

choose dark curtains for your home in winters,tips to choose curtains,curtains for home,dark color curtains,household tips,home decor

पीले कलर के पर्दे (Curtain) 

पीला रंग भी प्यारा होता है। इस रंग के पर्दे कमरे में जान डाल देते है। अगर आपको डार्क कलर के पर्दे रूम में लगाना पसंद नहीं है तो लाइट कलर में येलो चुनें। इस रंग के पर्दे लगाने से रूम में बाहर से पर्याप्त रोशनी भी आएगी और लुक भी नया आएगा। पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि पीले रंग के पर्दे, आपके कमरे की दीवारों और फर्श के रंग से मेल खाता हो।

औरेंज कलर के पर्दे (Curtain) 

औरेंज, परफेक्ट सर्दियों वाला रंग है। अगर घर को थोड़ा फनकी और ट्रैंडी लुक से हटकर दिखाना है तो औरंज कलर के पर्दे लगाएं। इस रंग के पर्दे घर को फ्रेश लुक देते है।

मैरून कलर के पर्दे (Curtain) 

मैरून रंग के पर्दे (Curtain) , सर्दियों के मौसम में कमरे में जंचते है। आपके वूड फर्नीचर से भी इनका मैच होता है तो कमरे में ये अटपटे नहीं लगते है। मैरून रंग के पर्दे, रोशनी को अवशोषित कर लेते है और कमरे को गर्मी प्रदान करते है। सर्दियों में पर्दे के रंग के लिए मैरून अच्छा ऑप्शन है। choose dark curtains for your home in winters,tips to choose curtains,curtains for home,dark color curtains,household tips,home decor

विंटर ब्लू कलर के पर्दे (Curtain) 

सर्दियों में विंटर ब्लू रंग के पर्दे (Curtain) , कमरे को कमाल का लुक देते है। हल्की रोशनी वाले रूम में इस रंग के पर्दे लगाने से अच्छा लुक आता है। इस रंग के पर्दो को बच्चों के कमरे या बैठक में लगाएं। ड्राईंग रूम के अलावा डाईनिंग रूम में भी इन्हें लगाया जा सकता है। यह रंग खास सर्दियों के लिए ही होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…