International Women’s Day: जानें कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) मनाया जाता है। इस दिन सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। 8 मार्च को पूरी दुनिया की महिलाएं देश, जात-पात,…
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) मनाया जाता है। इस दिन सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। 8 मार्च को पूरी दुनिया की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। आइए एक नजर डालते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर।
कब से हुई इसकी शुरुआत
साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन के कारण महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस दिन 15 हजार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, अच्छा वेतन और अन्य कई अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया था। इसके एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।
साल 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मलेन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और फिर यह दिन दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा।
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता साल 1975 में मिली थी। संयुक्त राष्ट्र ने एक थीम के साथ इस दिन को मनाने की शुरूआत की थी।
कहां कैसे मनाया जाता है महिला दिवस
महिला दिवस हर देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं पर इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है तो कहीं इस दिन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। कुछ देशों में महिलाओं को फूल देकर सम्मानित किया जाता है। अमेरिका में यह महीना ‘विमेन्स हिस्ट्री मंथ’ के रूप में मनाया जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
