24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिवाली ये होममेड स्क्रब दिलाएंगे ऑयली स्किन से छुटकारा, मिलेगी चमक

हर महिला चाहती हैं कि वे खूबसूरत और आकर्षक दिखे, खासतौर से त्यौहार के दिनों में। आने वाले दिनों में दिवाली (Diwali) का त्यौहार आने वाला हैं और सभी महिलाएं इसके लिए तैयारी करने में लगी हुई हैं और पार्लर में समय बिता रही…

24GhanteOnline
October 20, 2025
2 min read

हर महिला चाहती हैं कि वे खूबसूरत और आकर्षक दिखे, खासतौर से त्यौहार के दिनों में। आने वाले दिनों में दिवाली (Diwali) का त्यौहार आने वाला हैं और सभी महिलाएं इसके लिए तैयारी करने में लगी हुई हैं और पार्लर में समय बिता रही हैं। चेहरे की देखभाल के लिए महिलाएं ना जाने किन-किन उपायों का सहारा लेती हैं फिर भी आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, खासतौर से अगर आपकी त्वचा ऑयली हो। अगर आप भी ऑयली स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ होममेड स्क्रब (Scrub)  जो ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाते हुए आपकी स्किन को चमकदार बनाने का काम करेंगे। इन नुस्खों की मदद से आप बिना पार्लर जाए भी खूबसूरत बन सकती हैं। आइये जानते हैं इन होममेड स्क्रब के बारे में...

संतरे के छिलके और दूध से बना स्क्रब (Scrub)

टैनिंग को रिमूव करने के लिए संतरे का छिलका और दूध से बना स्क्रब भी बढ़िया है। संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। एक चिकना मिश्रण मिलने पर अपने टैन वाले हिस्सों पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। संतरे का छिलका जहां आपकी रंगत को हल्का करता है, वहीं दूध आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

बेसन और हल्दी से बना स्क्रब (Scrub)

इन दोनों चीजों को त्वचा पर इस्तेमाल करने से न सिर्फ टैनिंग दूर होती है, बल्कि इससे ऑयलीनेस और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर इस्तेमाल करके अपनी त्वचा से अतिरिक्त तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच बेसन लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। पानी की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब अंत में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

नींबू और चीनी का स्क्रब (Scrub)

ऑयली स्किन पर टैनिंग को हटाने के लिए नींबू और चीनी को सबसे अच्छा माना जाता है। अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब टैन हुए क्षेत्र पर इसे सकुर्लर मोशन में रगड़ें। 15 मिनट बाद धो लें। इस नुस्खे का इस्तेमाल आप अपने पूरे शरीर से टैन हटाने के लिए भी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…