डेड स्किन हटाने के लिए करें ये स्क्रब, फेस पर आएगा निखार
चावल का आटा खाने के नहीं चेहरे को सुंदर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। चावल का आटा एक कारगर और सुरक्षित विकल्प है। चावल के आटे का फेस पैक तैयार करना बहुत ही आसान है। इसे गुलाब जल, शहद, नींबू या फिर दही के साथ…
चावल का आटा खाने के नहीं चेहरे को सुंदर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। चावल का आटा एक कारगर और सुरक्षित विकल्प है। चावल के आटे का फेस पैक तैयार करना बहुत ही आसान है।
इसे गुलाब जल, शहद, नींबू या फिर दही के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इससे त्वचा नरम, मुलायम और सुन्दर होती है। त्वचा की मृत कोशिकाओं (Dead Skin) को निकालने तथा त्वचा को सुन्दर और मुलायम बनाए रखने के लिए एक स्क्रब (Scrub) की तरह काम करता है। तो आइये जानते है किस तरह से चावल के आटे का प्रयोग किया जाये.....
चावल और शहद
भीगे हुए चावल को पीस लें और उसमें शहद की कुछ बूंदे मिला लें। इस स्क्रब को यूज़ करने से मुहाँसे और धुप मे झुलसने की समस्या दूर होगी। शहद चेहरे पर ग्लो लाता है तथा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जिससे त्वचा जल्द बूढी नहीं होती है।
चावल का आटा और बेकिंग सोडा
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद 1 मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें। सोडा चेहरे की मृत्य त्वचा को आराम से हटा देता है।
चावल और चीनी
चीनी और चावल को एक साथ पीस लें और पाउडर बना लें। फिर उसमें दही मिलाएं और अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर स्क्रब करें। जो चेहरे को नया लुक देता है।
टमाटर और चावल
चावल को पानी में 20 मिनट के लिये भिगो दें। टमाटर और भिगोए हुए चावल को एक साथ पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट की वजह से काले धब्बे और सफेद दाग को हटाया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
