अनचाहे बालों से है परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा
चहरे की खूबसूरती से आपकी पर्सनैलिटी और निखार देखने को मिलता हैं। हर लड़की की चाहत होती हैं कि उनका चेहरा दमकता रहे और इसके लिए वे चहरे पर आए दाग-धब्बों सहित अनचाहे बालों (unwanted hair) से भी छुटकारा पाना चाहती हैं।…
चहरे की खूबसूरती से आपकी पर्सनैलिटी और निखार देखने को मिलता हैं। हर लड़की की चाहत होती हैं कि उनका चेहरा दमकता रहे और इसके लिए वे चहरे पर आए दाग-धब्बों सहित अनचाहे बालों (unwanted hair) से भी छुटकारा पाना चाहती हैं।
अनचाहे बाल (unwanted hair) चहरे की सुंदरता में कमी लाते हैं। इसके लिए लड़कियां पार्लर का रूख करती हैं जो कि महंगा पड़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू हेयर रिमूवल स्क्रब (hair removal scrub) लेकर आए हैं जो घर पर ही तैयार किए जा सकते हैं और अनचाहे बालों को हटाने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन स्क्रब के बारे में।
शहद, चीनी और नींबू का रस
- इसके लिए आपको तीन चम्मच शहद, दो चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।
- इन तीनों चीजों को एक साथ मिक्स कर लें।
- अपने चेहरे पर इसकी एक हल्की हल्की परत अप्लाई करें।
- इसके बाद एक लेयर और लगा लें ताकि यह थोड़ा सा गाढ़ा हो सके।
- इसके बाद इसे आराम से 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।
- अपने चेहरे को हाथों से एक्सफोलिएट करें और थोड़ा थोड़ा गीला करके बाल उतरने की कोशिश करें।
- फिर चेहरा ठंडे पानी से धोएं।
जौ और नींबू के रस का स्क्रब
- इसके प्रयोग से दोबारा बालों की ग्रोथ काफी जल्दी नहीं होती है।
- इसे बनाने के लिए आपको तीन चम्मच जौ पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस और तीन चम्मच दूध की आवश्यकता होगी।
- एक कटोरे में सभी इंग्रेडिएंट्स को एक दूसरे के अंदर मिक्स कर लें।
- फिर अपने चेहरे पर लगा लें।
- इसे 15 मिनट तक सूखने दें।
- अब अपने हाथों को थोड़ा थोड़ा गीला करें और उससे स्क्रब उतारने की कोशिश करें। साथ में ही बाल भी उतरना शुरू हो जायेंगे।
हल्दी, दूध और चने के पाउडर से बनाएं हेयर रिमूवल स्क्रब
- इसके लिए एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच काबुली चने का पाउडर और थोड़ा सा गर्म दूध ले लें।
- काबूली चने के पाउडर को हल्दी में मिला कर दूध एड करती जाएं और एक पेस्ट बना लें।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद उतार लें।
मेथी और हरे चने का स्क्रब
- अगर इसे आप हरे चने के साथ मिला देती हैं तो यह मुंह के बालों को साफ करने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
- इसके लिए आपको तीन चम्मच मेथी के दाने, तीन चम्मच हरा चना, थोड़ा सा गर्म पानी और एक सॉफ्ट रुई की जरूरत होगी।
- इन्हें ग्राइंड करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- जब तक इसकी कंसिस्टेंसी सही नहीं हो जाती इसमें पानी मिलती रहें।
- पेस्ट बनने के बाद लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें।
- फिर उंगलियों की मदद से मुंह के बाल उतारें।
अंडा, मक्की का आटा और चीनी
- यह स्क्रब थोड़ा चिपचिपा हो सकता है लेकिन बहुत असरदार भी रहता है।
- इसके लिए आपको एक एग व्हाइट, एक चम्मच मक्की का आटा और एक चम्मच चीनी की जरूरत होगी।
- साथ ही एक कॉटन का कपड़ा भी ले लें।
- अंडे का सफेद भाग अलग कर दें और उसमें एक चम्मच मक्की का आटा मिक्स कर दें।
- अब इसमें सभी चीजें मिलाने के बाद चेहरे पर अप्लाई करें।
- सूखने के बाद कॉटन के कपड़े से इसे मसल मसल कर उतारें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
