24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में बालों की करें खास देखभाल, लगाएं ये होम मेड हेयर मास्क

मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं और सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। ये सर्द हवाएं जहां स्किन फटने का कारण बनती हैं वहीँ बालों (Hair) को रूखा और बेजान भी बना देती हैं। इस मौसम हेल्दी बालों के लिए…

24GhanteOnline
December 15, 2025
4 min read

मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं और सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। ये सर्द हवाएं जहां स्किन फटने का कारण बनती हैं वहीँ बालों (Hair) को रूखा और बेजान भी बना देती हैं। इस मौसम हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प को मॉइश्चराइजेशन और पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ होममेड हेयर मास्क (Hair Masks) लेकर आए हैं जो सर्दियों में आपके बालों को नई जान देंगे। ये हेयर मास्क आपके बालों को न केवल पोषण प्रदान करेंगे बल्कि इससे बालों को भी मजबूत बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में जिन्हें आजमाकर आप बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं पोषण दे सकते हैं।

# केला और शहद का हेयर मास्क (Hair Masks) 

केले को शहद के साथ मिलाने से एक बेहतरीन हेयर मास्क बनता है। केले को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सर में डालिए। इसमें शहद मिलाएं और पांच मिनट के लिए मिक्सर को चालू रखें। इस गाढ़े पेस्ट को हेयर मास्क के रूप में लगा सकते हैं। केला और शहद बालों को पोषित, नमीयुक्त और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

# बेसन और शहद का हेयर मास्क (Hair Masks) 

इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन को ले लें। इसके बाद इसमें शहद और जैतून का तेल को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद एक मिश्रण तैयार कर लें। ध्यान रहे पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा ढ़ीला। इसको लगाने के लिए सबसे पहले बालों को शैंपू से धो कर सुखा लें। इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगा लें। जब ये हेयर मास्क सूख जाए तब बालों को धो लें। आप इसे अगर हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग करेंगी, तो आपको असर दिखने लगेगा।

# नारियल तेल और एलोवेरा से बना हेयर मास्क (Hair Masks) 

इसके इस्तेमाल से न केवल बाल मजबूत बनेंगे बल्कि उनमें नई जान भी आएगी। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल के तेल को अच्छे से मिक्स करें और बनें मिश्रण को ढ़ककर रख दें। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल के तेल को अच्छे से मिक्स करें और बनें मिश्रण को कुछ समय के लिए ढककर रख दें। आप ब्रश के माध्यम से मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। 25 से 30 मिनट तक मिश्रण को बालों में लगे रहने दें। अब अपने बालों को साधारण पानी या माइल्ड शैंपू से धो लें।

# दही और नारियल तेल का हेयर मास्क (Hair Masks) 

इसके इस्तेमाल से बाल चमकदार नजर आएंगे और बालों का रूखापन भी दूर होगा। हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में दही और नारियल के तेल को अच्छे से मिक्स करें और बने मिश्रण को कुछ समय के लिए ढककर रख दें। आप ब्रश के माध्यम से मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। 20 से 25 मिनट तक मिश्रण को बालों में लगे रहने दें। अब अपने बालों को साधारण पानी या माइल्ड शैंपू से धो लें।

# शहद और नारियल तेल का हेयर मास्क

ये सबसे अच्छे और प्राकृतिक होममेड हेयर मास्क में से एक है। इसका इस्तेमाल सर्दियों के दौरान किया जा सकता है। नारियल के तेल को गर्म करें। इसमें शहद मिलाएं। इन्हें तब तक मिलाते रहना जरूरी है जब तक कि ये अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं। इसे बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। स्कैल्प को पोषण और नमी प्रदान करने के साथ-साथ नारियल के तेल में प्राकृतिक उपचार गुण होते हैं। शहद बालों की मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…