बालों बनेंगे मजबूत, इस्तेमाल करें ये मास्क
लम्बे घने काले मुलायम बाल (Hair) किसे नहीं चाहिए, और जब बात हो लड़कियों की तो वे अपंने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से होती है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने और…

लम्बे घने काले मुलायम बाल (Hair) किसे नहीं चाहिए, और जब बात हो लड़कियों की तो वे अपंने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से होती है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। खासतौर पर लड़कियां अपने बालों की देखभाल के लिए कई पार्लर ट्रीटमेंट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक ट्राई करती हैं जिससे बालों (Hair) की चमक और ग्रोथ बनी रहे। कई बार घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ने की वजह से पतले हो गए हैं तो इस लेख के जरिए हम आप कुछ होममेड हेयर मास्क बताएंगे जिन्हें आप ट्राई कर अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकती है।
करी पत्ता हेयर मास्क (Hair Mask)
भले ही करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है करी पत्ता इतना गुणकारी होता है कि ये आपके बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। करी पत्ते से बने हेयर मास्क को बालों पर लगाने से हेयर फॉल, सफेद बाल आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के साथ उसे जड़ों से मजबूत करने में मदद करता है।
ऐसे बनाए मास्क
- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए इसे बनाने के लिए एक बाउल में करी पत्ते की 10 पत्तियों को नारियल या ऑलिव ऑयल में मिक्स करें।
- उसके बाद इसे गैस पर हल्का गर्म करें। तैयार तेल को मिक्सी में डालकर पेस्ट बनाएं।
- तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
- इसे 1 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें।
- बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
इसके अलावा आप करी पत्ते को धूप में सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते है। फिर नारियल, जैतून आदि किसी भी तेल को गर्म कर इस पाउडर मिक्स कर बालों पर लगा सकते है।
मेथी और सौंफ का हेयर मास्क (Hair Mask)
मेथी के दानों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एसिड, प्रोटीन और औषधीय गुण बालों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। वहीँ सौंफ में पोटेशियम, आयरन, कॉपर फोलेट और नियासिन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के विकास और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
ऐसे बनाए मास्क
- इस मास्क को बनाने के लिए मेथी दाना और सौंफ की अच्छी तरह से पीसकर पाउडर तैयार करें।तैयार पाउडर को दही में मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें।
- इसके बाद बालों में इसे जड़ से लेकर पुरे बालों में लगाए और शावर कैप से ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दे।
- इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो ले।
- इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाए।
- इस मास्क को लगाने से आपके बाल चमकदार तो बनेंगे ही साथ में जड़ों से मजबूत भी होंगे।
कलौंजी और दही का हेयर मास्क (Hair Mask)
काला जीरा यानी कलौंजी भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद रहती है। कलौंजी और दही के इस्तेमाल से डैमेज बालों को को ठीक किया जा सकता है। इन दिनों गर्मियों की तेज धूप भी दोमुंहे बालों की वजह बनती है। ऐसे में बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इसी के साथ डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है ऐसे में कलौंजी के साथ दही इस समस्या के लिए रामबाण है।
ऐसे बनाए मास्क
- कलौंजी का हेयर मास्क बनाने के लिए कल आपको केवल दो ही सामग्री की जरूरत होती है पहला कलौंजी पाउडर और दूसरा दही।
- इसे बनाने के लिए आपको दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों में अच्छे से लगाए।
- इस मास्क को अपने बालों में कम से कम 40 से 45 मिनट के लगे रहने दे और फिर किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें।
- ये हेयर मास्क नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
