चेहरे से डेड स्किन हो जाएगी गायब, लगाएं फेसपैक
चेहरे की डेड स्किन (dead Skin) निकालने के लिए लड़कियां पार्लर जाकर टाइम-टू-टाइम फेशियल करवाती हैं। इससे ना सिर्फ धूल-मिट्टी बल्कि डैड स्किन भी निकल जाती है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। मगर, आप पैसे खर्च करने की बजाए घर…
चेहरे की डेड स्किन (dead Skin) निकालने के लिए लड़कियां पार्लर जाकर टाइम-टू-टाइम फेशियल करवाती हैं। इससे ना सिर्फ धूल-मिट्टी बल्कि डैड स्किन भी निकल जाती है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
मगर, आप पैसे खर्च करने की बजाए घर पर ही बादाम से बनें फेस पैक से पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं। बादाम सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
तो चलिए जानते हैं बादाम से बने होममेड फेस पैक बनाने का तरीका…
डार्क सर्कल के लिए
सामग्री
बादाम- 8 से 10
नींबू का रस
कैसे करें अप्लाई
रातभर बादाम को पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह इसे पीस कर पेस्ट तैयार करें। अब बादाम के पेस्ट में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण को डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं और फिर सूखने पर पानी से साफ कर लें।
ग्लोइंग त्वचा के लिए
सामग्री
बादाम का पेस्ट- 2 टीस्पून
हल्दी पाउडर- चुटकीभर
पपीते का पेस्ट- 1 टीस्पून
कैसे करें अप्लाई
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम का पेस्ट, हल्दी पाउडर और पपीते के पेस्ट को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें। अब 15 मिनट तक इस पैक को सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
दाग-धब्बे दूर करने के लिए
सामग्री
बादाम- 10
दूध – 1 कप
कैसे करें अप्लाई
बादाम को रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन बादाम का छिलका उतारकर पेस्ट बनाएं और फिर उसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। अब तैयार किए गए फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। सूखने पर पानी से चेहरे और गर्दन को साफ करें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
