24 घण्टे ऑनलाइन

मेहमानों के लिए बनाए रेस्त्रां जैसा क्रिस्पी लेयर पराठा

घर पर मेहमान आने वाले हैं और आप सब्जी-दाल के साथ परोसने के लिए रोटी की जगह परत पराठा (Crispy Layer Paratha) बनाना चाहती हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिनकी यह शिकायत रहती है कि…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

घर पर मेहमान आने वाले हैं और आप सब्जी-दाल के साथ  परोसने के लिए रोटी की जगह परत पराठा (Crispy Layer Paratha) बनाना चाहती हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिनकी यह शिकायत रहती है कि उनसे रेस्त्रां स्टाइल परत पराठा घर पर नहीं बनता तो ये किचन टिप्स आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

आटा कैसे गूंथे-


पराठा सॉफ्ट बनाने के लिए उसके आटे को कम से कम गूंथकर आधा घंटा पहले रख दें। ऐसा करने से पराठा अधिक सॉफ्ट और टेस्टी बनेगा।

कैसा हो पराठे (Crispy Layer Paratha) का आटा-


किस्पी और सॉफ्ट पराठा बनाने के लिए जरूरी है कि पराठे का आटा नर्म गूंथा हुआ हो। नर्म आटे से बनाएं गए पराठे में नर्म परत बनती हैं। अगर आप पराठा बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले ही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह तरीका बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आपके लेयर पराठे में परत ज्‍यादा नहीं बनेंगी।

घी-


लेयर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पराठे को गोल आकार में बेल लें। उसके बाद चम्‍मच की मदद से पराठे पर घी लगाते हुए उसे तीन बार फोल्‍ड करके ट्राइएंगल का आकार दें। इसके बाद पराटे को इसी शेप में बेलें और तवे पर सेकें। कभी भी पराठा बनाने से पहले तवे पर तेल ना डालें और पराठे के दोनों परत पर तेल लगाकर ही उसे सेकें।

क्रिस्पी लेयर पराठा (Crispy Layer Paratha) बनाने के टिप्स-


पराठे को हमेशा तेज आंच पर बनाना चाहिए। धीमी आंच पर पराठा बनाने से वो काफी सख्त बनेंगे। वहीं तेज आंच पर पराठा बनाने से पराठा क्रिस्पी और टेस्‍टी बनता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…