नाखून बनेंगे खूबसूरत, अपनाएं ये घरेलू तरीके
आम तौर पर देखने में आता है कि जिन महिलाओं को सजने-संवरने का शौक होता है वो शरीर के हर अंग को लेकर काफी पजेसिव होती हैं। वे सुंदरता के मामले में कहीं भी समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में नाखूनों (Nails) की अनदेखी…
आम तौर पर देखने में आता है कि जिन महिलाओं को सजने-संवरने का शौक होता है वो शरीर के हर अंग को लेकर काफी पजेसिव होती हैं। वे सुंदरता के मामले में कहीं भी समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में नाखूनों (Nails) की अनदेखी भी कैसे की जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाखूनों को कैसे मजूबत बनाया जाए और वे कैसे तेजी से बढ़े।
1. दूध और अंडा दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करना तो फायदेमंद होता है साथ में इनका इस्तेमाल आप ऊपरी तौर पर नाखूनों (Nails) की मजबूती बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटना है और इसमें 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को डुबोकर रखना है। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से नाखूनों को मजबूती मिलेगी और वे तेजी से बढ़ने भी लग जाएंगे।
2. नाखूनों (Nails) के बेहतर विकास के लिए सरसों के तेल की मालिश भी असरदार होती है। हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की मालिश करें। ऐसा करने पर नाखून की ग्रोथ जल्दी होती है।
3. लहसुन को सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि नाखूनों के पोषण व वृद्धि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चम्मच पिसे हुए लहसुन में एक चम्मम एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।
4. लहसुन के पेस्ट को सप्ताह में दो बार नाखूनों (Nails) पर लगाने से नाखूनों को पर्याप्त पोषण मिलता है।
5. नाखूनों (Nails) को बढ़ाने के लिए विटामिन सी भी काफी लाभदायक होता है। संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके लिए आप ताजा संतरे के रस में कम से कम 10 मिनट के लिए नाखूनों को भिगोकर रखें। उसके बाद नाखून को हल्के गर्म पानी से धोकर उस पर मॉइश्चराइज़र लगा लें।
6. इसी तरह 1 चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर थोड़ा गर्म कर लें। अब 10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डुबोकर रखें। अगर आप ऐसा हर दिन नहीं कर पा रही हैं तो रोज़ नींबू के टुकड़े को नाखूनों पर रगड़ें, ऐसा करने पर भी नाखूनों का विकास तेजी से होता है।
7. बादाम का तेल भी नाखूनों (Nails) के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे नाखूनों की ग्रोथ तेजी से होती है। इसके लिए रात के समय रोजाना बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करें।
8. आधा कप टमाटर के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने नाखूनों को उसमें 10 मिनट तक भिगोकर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें।
9. नाखूनों के विकास के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको टूथपेस्ट को नाखून पर लगाकर रगड़ना है। टूथपेस्ट रगड़ने पर आपके नाखूनों का पीलापन भी दूर हो जाएगा।
10. नारियल का तेल न सिर्फ आपकी त्वचा और बालों के लिए बल्कि नाखूनों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 1/4 कप नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में शहद और 4 बूंद रोज़बेरी ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ थोड़ा गर्म कर लें। इसके बाद नाखूनों को 15 से 20 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से नाखून तेजी से बढ़ते हैं और मजबूत बनते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
