दूर करना चाहते हैं कोहनी का कालापन, आपके काम आएंगे ये घरेलू उपाय
बात जब स्किन केयर की होती है तो लोग अक्सर चेहरे पर तो ध्यान देते हैं लेकिन कोहनी और घुटनों के केयर करना भूल जाते हैं। हार्मोन असंतुलन, तेज धूप, घर्षण यानी फ्रिक्शन, त्वचा संबंधी बीमारी, डेड स्किन के चलते कोहनी और घुटनों…
बात जब स्किन केयर की होती है तो लोग अक्सर चेहरे पर तो ध्यान देते हैं लेकिन कोहनी और घुटनों के केयर करना भूल जाते हैं। हार्मोन असंतुलन, तेज धूप, घर्षण यानी फ्रिक्शन, त्वचा संबंधी बीमारी, डेड स्किन के चलते कोहनी और घुटनों पर कालापन आ जाता है। घुटने और कोहनी काली (Black Elbow) दिखने के कारण हमारी सुंदरता पर ग्रहण लगने जैसा होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के क्रीम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर देंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
सेब का सिरका
कोहनी का कालापन (Black Elbow) दूर करने के लिए सेब का सिरका प्रभावी माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच सेब का सिरका और 2 चम्मच पानी मिक्स कर लें। अब इसे कॉटन बॉल की मदद से अपनी कोहनी पर लगाएं। इसके बाद कोहनी को पानी से धो लें। इससे कोहनी का कालापन दूर हो सकता है।
नींबू
नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। इसमें पर्यापत मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो डेड स्किन को हटाने और स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। ये नई कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है। नींबू को बीच में से काटकर उसे अपने घुटने और कोहनी पर मलें। मसाज करने के बाद उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगा लें। नींबू के रस में कुछ बूंदें शहर की भी मिला सकती हैं।इस मिक्सचर को कुछ देर प्रभावित जगह लगाकर छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से धो लें। नींबू का रस लगाने के कुछ घंटों तक धूप में जाने से बचें।
बादाम तेल
बादम केा तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो घुटनों और कोहनी के कालेपन (Black Elbow) की समस्या को दूर करने में प्रभावी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 से 3 बूंद बादाम तेल लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे कोहनी का कालापन दूर होगा।
आलू
आलू हर घर में मिलने वाली एक आम सब्जी है। आलू का रस रोज़ाना लगाने से कालेपन (Black Elbow) से छुटकारा पाया जा सकता है। कोहनी और घुटने पर आलू का रस लगाने से कालेपन को दूर किया जा सकता है।
बेकिंग सोडा
दूध में बेकिंग सोड़ा को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को कोहनी के कालेपन (Black Elbow) पर रगड़ें और बाद में पानी से कोहनी को धो लें। नियमित इस नुस्खे को करने से कुहनी का कालापन आसानी से दूर हो जाएगा।
ऐलोवेरा
हल्दी, एलोवेरा जेल और दूध को शहद मे मिलाकर इसे कोहनियों (Black Elbow) पर लगाएं। करीब एक घंटे तक इसे सूखने दें और हल्के गरम पानी से धो लें। इस नुस्खे को सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए।
करी पत्ता
कोहनी और घुटनों का कालापन(Black Elbow) दूर करने के लिए आप सबसे पहले करी पत्तों को धोकर मिक्सी में नींबू के रस या वर्जिन आयल के साथ पीस लें। करी पत्ते का ये पेस्ट तैयार होने पर इसे अपने कोहनी और घुटनों पर 10 से 15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें। ड्राई त्वचा वाले लोग इस पेस्ट को लगाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें अगर आपकी त्वचा बेहद कोमल है तो आप इस पेस्ट में नींबू की जगह वर्जिन आयल का प्रयोग करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
