24 घण्टे ऑनलाइन

ये है दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, पानी में रेस्‍टोरेंट भी मौजूद है

नई दिल्ली। दुबई दुनिया का ऐसा शहर है, जहां इंसानी कारीगरी की कई नायाब चीजें मौजूद हैं। दुनिया की सबसे ऊंची गंगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), सबसे बड़ा मॉल UAE के इस शहर में मौजूद है। अब दुबई में दुनिया का सबसे…

24GhanteOnline
April 8, 2025
3 min read

नई दिल्ली।  दुबई दुनिया का ऐसा शहर है, जहां इंसानी कारीगरी की कई नायाब चीजें मौजूद हैं। दुनिया की सबसे ऊंची गंगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), सबसे बड़ा मॉल UAE के इस शहर में मौजूद है।

अब दुबई में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल (Deepest swimming pool ) भी सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात ये है अंडर वॉटर एंडवेचर के शौकीन भी यहां कई चीजें ट्राय कर सकते हैं। इसके अलावा भी यहां कई अजब-गजब चीजें मौजूद हैं।

इस स्विमिंग पूल की खास बातें क्‍या हैं? तो वह आपको बता देते हैं। इसकी गहराई 60 मीटर है। इस खास स्विमिंग पूल का नाम डीप डाइव दुबई ( Deep Dive Dubai) है। यह पौलेंड के डीपशॉट (Poland Deepshot) स्विमिंग पूल से भी गहराई के मामले में आगे है।

इसे भरने के लिए कितने पानी की जरूरत होती है तो वह भी जान लीजिए... इस स्विमिंग पूल को भरने के लिए 14 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। इसका आकार 6 ओलंपिक पूल के बराबर है।

वहीं दुनिया के किसी भी डाइविंग पूल से ये चार गुना बड़ा है। पिछले साल 27 जून को ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ने इसे डाइविंग के लिए सबसे गहरे स्विमिंग पूल (Deepest swimming pool for Diving) के तौर पर नवाजा था।  यहां पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है।

https://www.instagram.com/p/Ca4htZkP7HH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ca1bf3eb-1305-438a-b693-691ea003e888

कैसे पहुंचे यहां तक


deepdivedubai.com पर जो जानकारी मौजूद है, उसके अनुसार ये नायाब पूल Nad Al Sheba में मौजूद है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यहां तक पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं।

क्‍या क्‍या कर सकते हैं यहां


इस खास स्विमिंग पूल में स्‍कूबा डाइविंग, फ्री डाइव, जैसे कई एंडवेचर तकनीकी विशेषज्ञों के निर्देशन में किए जा सकते हैं। वहीं वेबसाइट पर जाकर कोई भी शख्‍स बुकिंग भी कर सकता है। यहां पहुंचकर गोताखोर वीरान पड़े डूबे शहर के अपार्टमेंट भी देख सकते हैं।

इसके अलावा अंडरवाटर पूल भी खेल सकते हैं। इस पूल में अंडरवाटर फिल्‍म स्‍टूडियो भी मौजूद है। इसके पास में एडिटिंग रूम भी मौजूद है। वहीं यहां बिगिनर्स और सर्टिफाइड दोनों ही तरह के तैराक आकर कोर्स भी कर सकते हैं। गाइड के माध्‍यम से गोताखोर इस खास अंडरवाटर सिटी का जायजा भी ले सकते हैं। यहां 56 कैमरे भी इंस्‍टॉल किए गए हैं, ताकि गोताखोरों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सके।

और भी हैं सुविधा जो आपने नहीं सुनी होंगी


इस डाइविंग कॉम्‍पलैक्‍स में एक रेस्‍टोरेंट भी है। जहां टीवी स्‍क्रीन भी लगाई गई हैं। CNN से बात करते हुए Deep Dive Dubai के Director, Jarrod Jablonski ने कहा, 'ऐसे कम ही स्विमिंग पूल हैं, जो इतने गहरे हों। वहीं यहां धंसे शहर को भी देखा जा सकता है'। वहीं यहां Hyperbaric chamber भी है। जिसमें 12 लोगों की क्षमता है, इमरजेंसी केस में इतने लोग रुक सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…