24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाता है ये

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी होता हैं जिनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक फल हैं पाइनएप्पल अर्थात अनानास (Pineapple) जो एक स्वादिष्ट और…

24GhanteOnline
July 11, 2026
4 min read

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी होता हैं जिनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक फल हैं पाइनएप्पल अर्थात अनानास (Pineapple)  जो एक स्वादिष्ट और स्वस्थ फल है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन के, विटामिन बी1 (थायमिन), कॉपर, फोलेट, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।

दैनिक तौर पर इसका सेवन करना आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पाइनएप्पल (Pineapple)  का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करेगा। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मजबूत पाचन तंत्र

रोजाना अगर आप सुबह सुबह ब्रेकफास्ट में अनानास यानी पाइनएप्पल (Pineapple)  का जूस पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र काफी मजबूत होता है। यह आपका खाना पचाने में काफी ज़्यादा मदद करता है। जिन लोगों को खाना पचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है वो कई तरह की दवाइयां और घरेलु नुस्खे भी इस्तेमाल करते हैं। पाइनएप्पल का सेवन करने से सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि इसके साथ ही गैस, एसिडिटी, अपच और आपको कब्ज जैसी बीमारियों को दूर रखता है। साथ ही अनानास का जूस पीने से आपको भूख भी ज़्यादा लगती है।

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

पाइनएप्पल (Pineapple) स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। पाइनएप्पल में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। पाइनएप्पल का जूस पीने से कील, मुंहासे और एंटी एजिंग की परेशानी दूर हो जाती है। पाइनएप्पल में मौजूद गुण स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाते हैं। पाइनएप्पल का जूस पीने से स्किन टैनिंग की परेशानी भी दूर हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कम

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आर्टरीज में फैट जमा होने लगता है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सिट्रस फ्रूट्स मदद कर सकते हैं, जिसमें अनानास एक बेहतर ऑप्शन को सकता है। अनानास में विटामिन सी और ए अधिक मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। ये फल विटामिन, फाइबर और प्रोटीन तत्वों से भरपूर होता है, जिसके सेवन से ब्लड में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अनानास (Pineapple)  का जूस पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए अनानास का सेवन कर सकते हैं, क्योकि इसमें मिनरल्स और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों कों मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

पाइनएप्पल सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से शरीर को दूर रखता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। पाइनएप्पल का जूस पीने से ऐसी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। पाइनएप्पल में ब्रोमेलेन मौजूद होता है जो संक्रमण से लड़ने का काम करता है।

वजन कम करे

पाइनएप्पल का जूस पीकर वजन कम किया जा सकता है। पाइनएप्पल के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। ये जूस नाश्ते में शामिल कर वजन कम कर सकते हैं।

ब्लड क्लॉट बनने से रोके

हाई ब्लड प्रेशर के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी कम हो जाता है, जिस वजह से ब्लड में क्लॉट बनने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। अनानास एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होता है, जो ब्लड में क्लॉट बनने से रोकता है। इसे ताजा काटकर या जूस के रूप में लिया जा सकता है।

फाइबर से भरपूर

मुख्य रूप से, पाइनएप्पल फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर आपकी बॉडी के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा, पाइनएप्पल में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसलिए, पाइनएप्पल खाने से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ये आपकी बॉडी से कई तरह के टॉक्सिन्स निकाल देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…