हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, BSEH ने जारी किए परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और…

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HTET 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई को राज्यभर में कराया गया था। परीक्षा तीन स्तरों—PRT, TGT और PGT—के लिए आयोजित की गई थी।
रिजल्ट इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
- हरियाणा टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल htet.eapplynow.com पर जाएं।
- होम पेज पर "टू व्यू रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा का लेवल सेलेक्ट करें।
- एप्लीकेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन का शेड्यूल
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने सफल उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी किया है। यह प्रक्रिया 10, 11 और 12 अगस्त 2026 को निर्धारित जिलों में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को समय पर वेरिफिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
