इन चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे आपके बाल
आमतौर पर, तेज धूप, मौसम में बदलाव, तनाव और प्रदूषण आदि ऐसे कई कारक है, जो आपके बालों (Hair) को डैमेज कर सकते हैं। जिसके कारण हेयर ग्रोथ पर असर पड़ता है और फिर हम मार्केट में मिलने वाले कई तरह के हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में…
आमतौर पर, तेज धूप, मौसम में बदलाव, तनाव और प्रदूषण आदि ऐसे कई कारक है, जो आपके बालों (Hair) को डैमेज कर सकते हैं। जिसके कारण हेयर ग्रोथ पर असर पड़ता है और फिर हम मार्केट में मिलने वाले कई तरह के हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में इनवेस्ट करने लग जाते हैं। बाजार में कई ऐसे हेयर केयर प्रॉडक्ट होते हैं, जो बालों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही कुछ मास्क (Hair Masks) बनाकर बालों में लगाएं। यह होममेड हेयर मास्क बालों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करते हैं और हेयर ग्रोथ की स्पीड बढ़ाते हैं।
तो चलिए जानते हैं हेयर ग्रोथ के लिए बेनिफिशियल कुछ हेयर मास्क (Hair Masks) के बारे में...
दालचीनी और नारियल के तेल का हेयर मास्क (Hair Masks)
सामग्री
1 चम्मच पिसी हुई दालचीनी
1 चम्मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
-सबसे पहले एक बाउल में दालचीनी और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-अब इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
-इस मास्क को 30 से 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
-आप इंग्रीडिएंट की मात्रा अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
बनाना और कर्ड हेयर पैक (Hair Masks)
सामग्री
एक केला
एक अंडा
एक बड़ा चम्मच दही
बनाने का तरीका
-इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक केला, एक अंडा और एक बड़ा चम्मच दही चाहिए।
-इस मास्क में अंडे का सफेद हिस्सा इस्तेमाल करना है, पीला नहीं।
-इन सभी चीजों को ब्लेंडर की मदद से बारीक पीस लें।
- हल्के हाथों से बालों पर लगाएं. पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद बालों को पानी से धो लें।
- इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर होगी।
- बालों में चमक आएगी और रूखापन दूर होगा और ग्रोथ बेहतर होगी।
नारियल का तेल, नींबू, और अंडे का हेयर पैक (Hair Masks)
सामग्री
1 चम्मच नारियल का तेल
1 नींबू का रस
1/2 कप सादा दही
1 अंडा
बनाने का तरीका
-सबसे पहले, एक बाउल में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
-अब अपनी स्कैल्प से लेकर टिप तक उंगलियों की मदद से इस पैक को लगाएं।
- इसके बाद आप शॉवर कैप के साथ कवर करें और 20-25 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
-उसके बाद गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।
-अंत में बालों को हमेशा की तरह शैम्पू करें।
नारियल का तेल और शहद हेयर पैक (Hair Masks)
सामग्री
1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक अनरिफाइंड नारियल तेल
1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद
बनाने का तरीका
-एक मिक्सिंग बाउल में सामग्री को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-अब इसे अपने गीले या सूखे बालों पर लगाएं।
-आप बालों के एंड्स पर इसे अवश्य लगाएं, क्योंकि यहीं -आपको सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।
-पैक लगाकर करीबन आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
-इसके बाद बालों को पहले साफ पानी से रिंस करें और फिर बालों को शैम्पू करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
