मजबूत और घने बालों के लिए फॉलो करें ये रूटीन
मानसून (Monsoon) के मौसम में बाल (Hair) कमजोर होने लगते हैं और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों का खास ख्याल न रखा जाए तो गंजे होने का डर भी रहता है। बारिश के मौसम में अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना…
मानसून (Monsoon) के मौसम में बाल (Hair) कमजोर होने लगते हैं और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों का खास ख्याल न रखा जाए तो गंजे होने का डर भी रहता है। बारिश के मौसम में अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं और उनका झड़ना बंद करना चाहते हैं तो आपको बालों का खास देखभाल करनी होगी। यहां हम आपको बालों को मजबूत बनाने और घने करने के लिए एक हेयर केयर रूटीन बता रहे हैं जिसे फॉलो करने के बाद आपके बालों की काया 15 दिनों में बदल जाएगी।
हेयर केयर (Hair Care) रूटीन
दोमुंहे बाल और बालों (Hair)का झड़ना रोकने के लिए आपके हेयर केयर रूटीन कम से कम 2 हफ्तों तक फॉलो करना होगा। इसे फॉलो करने के बाद आपके बाल अच्छे हो जाएंगे।
चंपी है जरूरी
बालों (Hair) को धोने से पहले तेल से चंपी करना न भूलें। बालों में तेल हल्का गुनगुना कर के लगाएं, ऐसा करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। तेल लगाने के 1 घंटे बाद आप बाल धो सकते हैं।
बालों (Hair) को कैसे धोएं
बालों (Hair)को धोने के लिए हमेशा सल्फेट-मुक्त शैंपू का इस्तेमाल करें। आप अपने बालों को बेबी शैंपू से भी धो सकते हैं। ध्यान रखें कि बरसात के मौसम में बालों को 3 से 4 बार हफ्ते में धोएं।
हेयर मास्क (Hair Mask)
जब बालों (Hair)को धोने से पहले आप तेल लगाएं तब हेयर मास्क का प्रयोग न करें। बाल रूखे होने पर हेयर मास्क लगाएं, आप घर में अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके अलावा शहद और केला को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों पर अच्छे से लगाएं। ऑयली बालों में दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं। हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।
हेयर सीरम (Hair Serum) का इस्तेमाल
हफ्ते में कम से कम 2 बार हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। आप अपना बालों के मुताबिक बाजार से ऑर्गेनिक हेयर सीरम ले सकते हैं। इसे बालों पर लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल न करें। तेज धूप और हवा से अपने बालों को बचाएं, बालों को धूप से बचाने के लिए सिर को कॉटन के दुपट्टे से ढककर निकलें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
