रूखे बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये जादुई उपाय
महिलाओं की खूबसूरती उनके बालों (Hair) से दिखती है जिसके चलते सभी अपने बालों को खूबसूरत बनाने लगती है और हो भी क्यों न खूबसूरत और लंबे बाल हर महिला की चाह होती है। लेकिन सर्दियों (Winter) में बालों की केयर (Hair Care)…
महिलाओं की खूबसूरती उनके बालों (Hair) से दिखती है जिसके चलते सभी अपने बालों को खूबसूरत बनाने लगती है और हो भी क्यों न खूबसूरत और लंबे बाल हर महिला की चाह होती है। लेकिन सर्दियों (Winter) में बालों की केयर (Hair Care) करना कठिन काम है।
सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा बालों को नुकसान पहुंचाती है और गर्मियों की तरह लोग हर दूसरे दिन धुलने और मेंहदी आदि लगाने से भी कतराते है, ऐसे में बाल खराब होने लगते है। सर्दियों में बालों को भी अतिरिक्त खुराक की जरूरत पड़ती है ताकि वे अपनी प्राकृतिक चमक बनाएं रख सकें। हेयर केयर सर्दियों में कैसे की जाएं, कैसे आप सर्दियों में भी बालों में चमक बरकरार रख सकते हैं। आइए जानें सर्दियों में बालों की देखभाल के बारे में।
* सर्दियों में ठण्ड के कारण रोज़ बाल धोना मुमकिन नहीं हो पाता। इस वजह से सिर पर गन्दगी जमने से स्कैल्प के छिद्र बंद हो जाते हैं और बाल टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को साफ़ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार माइल्ड शैम्पू का यूज़ करें ताकि आपके बाल हमेशा साफ़ और स्मूद रहें।
* बालों को इस मौसम में घरेलू नुस्खे से ठीक रखें। इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर से बालों को धुलें। इसके लिए एक चैथाई कप एप्पल साइडर विनेगर में एक कप पानी मिलाएं। बालों में लगाकर आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर कई बार धोलें।
* ऑयली बालों को शैम्पू किए बिना तत्काल अच्छा लुक देने के लिए बेबी पाउडर बालों पर छिडकें व कंघा कर के केश बांध दें। यह एक इंस्टैंट कंडीशनर की तरह है, जिससे बाल ऑयली व चिपचिपे नहीं लगेंगे।
* सर्दियों में बालों के लिए तेल बेहद जरूरी होता है। इससे बालों को नमी मिलती है। लेकिन तेल का चयन अपने बालों की प्रकृति के हिसाब से ही करना चाहिए। देसी पद्वतियों की बात करें तो सर्दियों में नारियल, ब्राह्मी, बादाम और तिल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
* सर्दियों में बालों को सबसे ज्यादा नुकसान ठंडी हवा पहुंचाती है। जैसे ही सर्द मौसम शुरू हो, आप अपने वार्डरोब से मफलर या स्कार्फ निकाल लें और बाहर जाने वाले उसे बालों पर जरूर लपेट लें। बालों में ज्यादा समय तक टोपी न लगाएं रखें।
* नहाने के लिए आप गर्म पानी का प्रयोग कर सकती है लेकिन बाल धोने के लिए ये ठीक नहीं। क्योकि गर्म पानी से बाल धोने पर उनमे से प्राकृतिक तेल भी निकल जाता है जिससे स्कैल्प रूखी हो जाती है। बालों को धोने के लिए आप हलके गर्म या गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
