24 घण्टे ऑनलाइन

रूखे- बेजान बालों में शाइन के लिए आज़माएँ ये नुस्खे

बालों (Hair) की देखभाल करना आसान काम नहीं है। हेल्दी और शाइनी बालों के लिए भी एक अच्छा हेयर केयर रुटीन बनाना जरूरी है। कभी-कभी काम में व्यस्तता के चलते हम अपमे बालों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमारे बालों का…

24GhanteOnline
January 29, 2026
3 min read

बालों (Hair) की देखभाल करना आसान काम नहीं है। हेल्दी और शाइनी बालों के लिए भी एक अच्छा हेयर केयर रुटीन बनाना जरूरी है। कभी-कभी काम में व्यस्तता के चलते हम अपमे बालों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमारे बालों का शाइन खत्म हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराएं नहीं क्योंकि बालों की चमक को वापस पाने के लिए कई तरह के प्राकृतिक उपचार मौजूद हैं। इन बेहद आसान और कारगर घरेलू नुस्खे अपनाने से आपके बालों की चमक वापस आ सकती है।

बालों (Hair) को शाइनी बनाने के लिए घरेलू नुस्खे


एग हेयर मास्क

दो अंडे लें और उसके सफेद वाले हिस्से से हेयर मास्क तैयार करें। इसके लिए 2 टेबलस्पून दही, 1 टेबलस्पून शहद और नींबू का रस भी मिलाएं। तैयार किए गए इस मास्क को अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक छोड़ दें इसके बाद एक हल्के सल्फेट मुक्त शैम्पू के साथ बालों को धो लें। प्रोटीन, विटामिन सी और शहद का मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट आपके रूखे बालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

केले का हेयर मास्क

मैश किया हुआ केला और जैतून के तेल से मास्क बनाएं। तैयार किए गए मास्क को अच्छी तरह से अपने स्कैल्प पर लगाएं। लगभग 1 घंटे तक इसे आराम देने के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। केले में मौजूद पोटैशियम सूखे बालों को पोषण पहुंचाएगा। इससे आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।

असरदार है गर्म तेल की मालिश

एक कटोरी में थोड़ा सा तेल लेकर उसे गरम करे लें। गरम किए गए तेल को थोड़ी देर के लिए आराम दें और फिर अपनी स्कैल्प पर हर तरफ से धीरे से मालिश करें। फिर अपने सिर के चारों ओर तौलिया लपेटें। इससे आपके बाल बेहद नरम हो जाएंगे। तेल बालों की जोड़ों में पहुंचकर उसे पोषण देता है जिससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं।

जिलेटिन मास्क है बेहतर विकल्प

1 टेबलस्पून जिलेटिन, एप्पल साइडर विनेगर, एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें जैसे कि गुलाब, चमेली, मेंहदी, क्लेरी सेज और 1 कप गर्म पानी के साथ मास्क तैयार करें। 15 मिनट के लिए अपने बालों पर मास्क छोड़ दें और फिर बालों को धो लें। मास्क पूरी तरह से बालों को पोषण पहुंचाती है इससे आपके बाल रेशमी होते हैं।

गर्म तेल की मालिश

ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करेगा प्याज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

अरंडी का तेल या एवोकैडो पेस्ट

केस्टर में ओमेगा-9 एसिड के गुण होते हैं जो थर्मल प्रोटेक्टेंट के रूप में काम करते हैं। अपने स्कैल्प पर बादाम के तेल के साथ अरंडी के तेल की मालिश करें। इसमें कुछ सूखे हिबिस्कस के फूल मिलाएं। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स, विटामिन ई और अमीनो एसिड से आपके बालों को मजबूत मिलेगी। साथ ही आपके बाल शायनी और स्ट्रॉन्ग होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…