इनसे अपने बालों को बनाएं स्टाइलिश, पार्टी में छा जाएंगी
अक्सर देखा जाता हैं कि कई लड़कियां अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और उन्हें स्टाइलिश बनाने की कोशिश करती हैं। ऐसी ही एक स्टाइल हैं बालों को रोल करने की और इसके लिए लड़कियां हेयर रोलर (Hair Roller) की मदद…
अक्सर देखा जाता हैं कि कई लड़कियां अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और उन्हें स्टाइलिश बनाने की कोशिश करती हैं। ऐसी ही एक स्टाइल हैं बालों को रोल करने की और इसके लिए लड़कियां हेयर रोलर (Hair Roller) की मदद लेती हैं। लेकिन कई बार इसका सही तरीका पता ना होने की वजह से बालों के उलझने की समस्या होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हेयर रोलर (Hair Roller) के इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
- अपने बालों को झाड़े और उलझन को कम करें। उसके बाद बालों को अलग-अलग भागों में बांट लें। अगर आपको कई सारे कर्ल्स करने हैं तो बालों को ढेर सारे छोटे-छोटे भागों में बांटे। अगर आप इन बालों को कर्ल करेंगी तो आपके बाल बहुत ही घने लगेंगे, जो की देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।
- बालों को अलग रखने के लिए हेयर पिन (Hair Pin) का प्रयोग करें। अब एक हिस्सा लें और उसे नीचे से रोल करें।
- इस बात का ख्याल रखें की रोलर (Hair Roller) बिल्कुल टाइट एडजस्ट हो गए हों। इसे उसी डायरेक्शन पर इस्तमाल करें, जहां के बाल आप रोल करना चाहती हों। अब रोलर लगाने के बाद उसे पिन कर दें और अगर रोलर ठीक से न लगा हों, तो उसे दुबारा खोल कर लगाएं।
- विधि को दूसरे बाल के भाग में रिपीट करें। जब सारे बाल रोज हो जाएं तब उन पर हेयर स्प्रे करें। स्प्रे करने से रोल वाले बाल वैसे के वैसे ही सेट हो जाते हैं। इसके अलावा बालों में शाइन आती है और वे लचीले भी हो जाते हैं।
- बालों में रोलर (Hair Roller) लगाने के बाद उसे 30-45 मिनट तक छोड़ दें। हेयर ड्रायर का प्रयोग कर सकती हैं। रोलिंग के बाद हर रोलर को बड़े ही धीरे-धीरे निकालें वरना बाल टूट सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
