24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में बालों की समस्या का इलाज है ये हेयर मास्क

जब बालों (Hair) की देखभाल की बात आती है, तो शाइनी और घने मजबूत बालों के लिए लगभग सभी चिंतित रहते हैं। जिसके लिए शायद आप घंटों सैलून में समय बिताते होंगे या फिर कोई घरेलू नुस्‍खा अपनाते होंगे। यदि आप शाईनी, मजबूत और घने…

24GhanteOnline
June 24, 2026
3 min read

जब बालों (Hair) की देखभाल की बात आती है, तो शाइनी और घने मजबूत बालों के लिए लगभग सभी चिंतित रहते हैं। जिसके लिए शायद आप घंटों सैलून में समय बिताते होंगे या फिर कोई घरेलू नुस्‍खा अपनाते होंगे। यदि आप शाईनी, मजबूत और घने बाल चाहती हैं, तो आप घर पर बेसन से एक नहीं, 3 तरह के हेयरमास्‍क बना सकती हैं। बेसन आपके बालों को पोषण देने के साथ रूखे बेजान और झड़ते बालों की समस्‍या को दूर करता है, तो आइए जानते है इसके बारे में।

बेसन और मियोनीज 

मियोनीज आपके बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मददगार है। इसलिए आप मियोनीज को बेसन के साथ मिलाकर हेयरमास्‍क तैयार कर सकते हैं। यह थेरेपी आपके बालों के लिए एक बेहतरीन विकल्‍प है। यह आपके बालों को मॉशचराइज करने में मदद करता है और बालों को डीप कंडीशनिंग करने में भी मददगार है।

इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 3-4 चम्‍मच बेसन लें और इसमें मियोनीज डालें और दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स करें। अच्‍छे से मिक्‍स हो जाने के बाद आप इसमें 1 चम्‍मच शहद भी डालें। फिर इस लेप को अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट रखने के बाद आप अपने बालों को धो लें, आप हफ्ते में एक या दो बार भी ऐसा करेंगें, तो आपको फायदा मिलेगा।

बेसन और बादाम पाउडर 

बेसन और बादाम पाउडर यह पैक आपके स्किन और हेयर दोनों के लिए फायदेमंद है। आप यदि बाउंसी हेयर चाहते हैं और बालों की झड़ने की समस्‍या से परेशान हैं, तो यह हेयर मास्‍क आपकी इन सारी समस्‍याओं का हल है।

इसके लिए आपको 3-4 चम्‍मच बेसन के साथ 2-3 चम्‍मच बादाम का पाउडर मिक्‍स करना होगा। उसके बाद आप इसमें 2 चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं और 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। इन सब को अच्‍छे से मिलाने के बाद आप इस हेयर मास्‍क को अपने बालों में लगाएं और 20-30 मिनट लगा रहने के बाद आप अपने बालों को धो लें। यह हेयर पैक आपके बालों को वॉल्यूम देने के साथ बालों की समस्‍याओं का रामबाण इलाज है।

बेसन और जैतून का तेल 

जैतून का तेल भी आपकी त्‍वचा और बालों को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मददगार है। बालों के लिए जैतून का तेल चमत्‍कारों से भरा है। जी हां, यह आपके बालों को मजबूती देने, बालों की ग्रोथ और बालों को शाईनी बनाने में मददगार है और जब जैतून के तेल को बेसन के साथ मिला कर लगाया जाए, तो यह और अधिक फायदेमंद है।

इसके लिए आप 3 चम्‍मच बेसन के साथ 4-5 चम्‍मच जैतून मिलाएं और एक गाड़ा पेस्‍ट तैयार करें। अब आप इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…