24 घण्टे ऑनलाइन

रूखे बालों को ये हेयर पैक से बनाएंगे मुलायम

खूबसूरत बालों (Hair) की तमन्ना हर किसी की होती है। लेकिन यह भी एक सच है कि बालों को लंबा, चमकदार, खूबसूरत और घना बनाने के लिए उनकी खूब देखभाल करनी पड़ती है। आज के भागमभाग भरे जीवन में इतना समय नहीं निकाल पाते कि बालों…

24GhanteOnline
July 10, 2025
4 min read

खूबसूरत बालों (Hair) की तमन्ना हर किसी की होती है। लेकिन यह भी एक सच है कि बालों को लंबा, चमकदार, खूबसूरत और घना बनाने के लिए उनकी खूब देखभाल करनी पड़ती है।

आज के भागमभाग भरे जीवन में इतना समय नहीं निकाल पाते कि बालों की देखभाल कर पाएं। लगातार बढ़ते प्रदूषण और उनकी कम देखभाल बालों को बेजान और कमजोर बना देते है। ऐसे में हम आपको कुछ बेहतरीन और घर पर आसानी से बन जाने वाले हेयर पैक्‍स (Hairpacks) के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने बालों की खोई हुए सुन्दरता को वापस ला सकते है। तो चलिए जानते है इनके बारें में...

आंवला का तेल और नारियल का तेल


सामग्री


2 चम्मच आंवला का तेल

2 चम्मच नारियल का तेल

विधि


- आपको सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल गरम करना है।

- यह तेल जब भूरे रंग का हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा करें।

- इसके बाद इसमें आंवले का तेल मिलाएं। तेल के इस मिश्रण से बालों की हल्के हाथों से चंपी करें।

- आप ओवर नाइट बालों में तेल लगा रहने दे सकती हैं या फिर चाहे तो आप 1 घंटे बाद बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से वॉश भी कर सकती हैं।

- ऐसा आप हफ्ते में 3 बार करेंगी तो आपको बहुत फायदा होगा।

शिकाकाई और आंवला


सामग्री


2 चम्मच आंवला पाउडर

2 चम्मच शिकाकाई पाउडर

4 चम्मच चाय की पत्ती का पानी

विधि


- सबसे पहले आप एक बर्तन में चाय की पत्ती को पानी के साथ उबालें। इसके बाद आपको इस पानी को ठंडा करें।

- पानी जब ठंडा हो जाए तो आपको इसे आंवला के पाउडर और शिकाकाई पाउडर के साथ मिलाना है।

- इस पेस्ट को आप बालों की लेंथ और स्कैल्प पर जरूर लागाएं और 40 मिनट तक लगा रहने दें।

- बाद में जब आपके बालों से यह पैक छुड़ाना हो तब आप इसे ठंडे पानी से वॉश करें।

- वैसे आपको इस पैक के बाद बालों में शैंपू करने की जरूरत नहीं है। मगर, आप यदि कर भी लेती हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।

- हफ्ते में एक बार आपको यह हेयर पैक जरूर लगाना चाहिए।

आंवला का पाउडर और अंडा


सामग्री


2 अंडे

1 कप आंवला पाउडर

विधि


- सबसे पहले एक कटोरी में दोनों अंडों को फोड़ कर उसे अच्छे से फेटें।

- इस अंडे में आंवला का पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसका पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

- इस मास्क को बालों में एक घंटे तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो बालों को गर्म पानी से वॉश कर लें।

- इस पेस्ट को आप हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

अंडा और एलोवेरा पेस्ट


सामग्री


1 अंडा

2 चम्मच एलोवेरा

विधि


- एक अंडे में 2 चम्मच एलोवेरा का गूदा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

- अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं

- एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

मैथी और दही पेस्ट


सामग्री


2 चम्मच मैथीदाने

1 कप दही

विधि


- इस मास्क को बनाने के लिए, मैथीदानों को पानी में भिगो दें।

- जब यह अच्छी तरह भीग जाएं तब इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।

- अब इस पेस्ट में 1 कप दही मिला दें।

- अब यह मास्क बालों में लगाकर सूखने तक रखें, फिर धो लें।

बनाना मास्क


सामग्री


1 केला

2 चम्मच जैतून का तेल

2 चम्मच नींबू

2 चम्मच नारियल तेल

विधि


- एक केले को अच्छी तरह मैश कर लें।

- अब इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच नारियल तेल मिला दें।

- अब अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बालों में लगा लें।

- लगभग 15 मिनट इस मास्क को बालों में रखने के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।

कैस्टर ऑइल मास्क


सामग्री


2 चम्मच कैस्टर ऑइल

1 अंडा

1 चम्मच ब्रांडी

विधि


- कैस्टर ऑइल में अंडा और ब्रांडी को मिलाकर पेस्ट बना लें

- अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

- लगभग 10 मिनट इस पेस्ट से बालों की जड़ों में मालिश करें

- कुछ देर लगे रहने दें, फिर बालों को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…