24 घण्टे ऑनलाइन

फल की पत्तियों के होते है कई फायदे

अमरूद (Guava) एक ऐसा फल है, जो हर किसी को काफी पसंद आता है। इसे खाने से आपको स्वाद के साथ सेहत भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद ही नहीं, उसकी पत्तियां भी सेहत के लिए उतनी ही लाभकारी है। अमरूद की पत्तियों…

24GhanteOnline
September 18, 2025
2 min read

अमरूद (Guava) एक ऐसा फल है, जो हर किसी को काफी पसंद आता है। इसे खाने से आपको स्वाद के साथ सेहत भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद ही नहीं, उसकी पत्तियां भी सेहत के लिए उतनी ही लाभकारी है। अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी−बैक्टीरियल गुण और एंटी−इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह कई तरह की बीमारियों में लाभदायक है।

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन अमरूद के पत्ते जुकाम जैसी सामान्य समस्या से लेकर जानलेवा डेंगू तक को ठीक कर सकता है। अमरूद के पत्ते ओरल हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

अगर आपको मसूड़ों में किसी तरह की परेशानी या दर्द है तो आप अमरूद की पत्तियों को पीसकर इसमें लौंग व सेंधा नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी मिक्स करके उबालें। अब आप इस पानी को हल्का सा ठंडा करें और फिर इससे गरारे करें। इससे न सिर्फ मसूड़ों की समस्या दूर होती है, बल्कि मुंह से आने वाली दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि डायरिया एक ऐसी समस्या है, जो देखने में भले ही आम लगे, लेकिन इसके कारण व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है। इसके लिए आपको अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाना होगा। काढ़ा बनाने के लिए आप अमरूद के पत्तों को पानी में डालें। साथ ही इसमें चावल का आटा मिलाकर उबालें। अब आप इस पानी को छानक इसका सेवन करें।

अगर आप अपने अतिरिक्त वजन से परेशान हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो अमरूद के पत्तों के रस का सेवन किया जा सकता है। यह रस आपके वजन कम करने के साथ−साथ आपके दिल का भी ख्याल रखता है। अमरूद के पत्ते आपकी सेहत के साथ−साथ सौंदर्य का भी उतना ही ख्याल रखते हैं। मसलन, अगर आपको पिंपल्स हैं और आप महंगी क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसकी जगह आप अमरूद के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं।

रातभर इस पेस्ट को ऐसे ही रहने दें। कुछ दिन लगातार यह उपाय करने से आपके पिंपल्स जल्द ही खत्म हो जाएंगे। ठीक इसी तरह, अगर आप ब्लैकहेड्स को दूर करना चाहती हैं तो अमरूद की पत्तियों से स्किन को स्क्रब करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…