सर्दियों में ऐसे दें अपने घर को गर्माहट, मिलेगा सुकून
ठंड (Winter) के इस मौसम में भले ही आप स्वेटर और जैकेट पहनकर शरीर की गर्माहट बनाये रखते हैं, लेकिन घर की दीवारें और फर्श ठंडे ही रहते हैं।सर्दियों में घरों को गर्म करने के लिए लोग हीटर और ब्लोअर का यूज करते है, लेकिन…

ठंड (Winter) के इस मौसम में भले ही आप स्वेटर और जैकेट पहनकर शरीर की गर्माहट बनाये रखते हैं, लेकिन घर की दीवारें और फर्श ठंडे ही रहते हैं।सर्दियों में घरों को गर्म करने के लिए लोग हीटर और ब्लोअर का यूज करते है, लेकिन इससे सेहत को कई नुकसान भी हो सकते है। ऐसे में विंटर डैकोरेशन (Winter Decoration) के कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर को नेचुरल तरीके से गर्म रख सकते है। इससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा और घर भी गर्म हो जाएगा।
सुनिश्चित करें कि सूरज की रोशनी आपके घर के अंदर तक पहुंचे
सबसे पहले आप यह देखें कि सूरज की रोशनी आपके घर तक कहां पहुंच रही है। जैसे कि यदि आपकी बॉलकनी या खिड़की तक धूप पहुंच रही है तो दिन में यह सुनिश्चित करें कि धूप की रोशनी आपके घर के अंदर तक पहुंचे। जैसे कि आपकी खिड़की या तो खुली हो या शीशे पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हों। अगर खिड़की पर पर्दे भी हों तो वे ट्रांसपेरेंट हों। यानी कि जब तक धूप रहती है, तब तक उसके घर के अंदर तक पहुंचने दीजिए।
कुशन
घर में मौजूद सोफा सेट और दीवान में उपयोग में लाये जाने वाले कुशन में अगर चमकीले और आरामदायक, स्पॉन्जी टेक्सटाइल का इस्तेमाल किया जाए तो ये सर्दी के मौसम के लिए सबसे उपयुक्त होगा। इसके लिए आप ऊन, फॉक्स फर या फिर मखमल के कुशन को इस्तेमाल में लाएं तो बेहतर रहेगा।
वॉलपेपर
सर्दी में गार्ड कलर के वॉल पेपर आपको गर्मी का एहसास कराते है। इसलिए सर्दियों में दीवारों को डार्क कलर के वॉल पेपर से ही सजाएं।
हवा से बचें
अगर आपके घर में कई कमरे हैं, लेकिन आप एक कमरे में ही सो रहे हैं तो बाकी कमरों के दरवाजे बंद कर लें, इससे अंदर की हीट फैलेगी नहीं और आप जिस कमरे में हैं, उस कमरे तक सिमट जाएगी। इससे आपको सर्दी कम लगेगी।
फर्श
सर्दियों में घर के फर्श भी काफी ठंडे हो जाते हैं, जिस पर नंगे पांव चलना किसी को अच्छा नहीं लगता। ठंडे फर्श पर नहीं चलें, फर्श पर रंगीन, खबूसूरत कालीन या दरी बिछाएं, जो न सिर्फ आपके पैरों को गर्म रखेंगे, बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। आप चाहें तो कमरे की दीवारों के कलर के अनुसार स्टाइलिश, रंगीन कार्पेट का चयन कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
