सर्दियों में बालों को दें खास देखभाल, रखें इन बातों का ध्यान
खूबसूरती को बढ़ाने में बालों (Hair) का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिसके चलते लड़कियां अपने घने और लंबे को पाने के लिए कई जतन करती हैं। खासतौर से सर्दियों के इन दिनों में बालों की नमी खोने की वजह से ज्यादा देखभाल की जरूरत…
खूबसूरती को बढ़ाने में बालों (Hair) का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिसके चलते लड़कियां अपने घने और लंबे को पाने के लिए कई जतन करती हैं। खासतौर से सर्दियों के इन दिनों में बालों की नमी खोने की वजह से ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती हैं। देखा जाता हैं कि बालों की सही देखभाल ना की जाए तो ये उलझ जाते हैं और बालों पर गांठें भी पड़ने लगती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
बाल (Hair) धोने के बाद कंडीशनर लगाएं
कई लड़कियां किसी खास मौके पर बालों (Hair) को धोने के बाद कंडीशनर लगाती है। मगर असल में इसे हर बार लगाना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार कंडीशनर बालों की सुरक्षा के लिए एक लेयर बना देता है। इससे बालों का धूप- धूल से बचाव रहता है। साथ ही बाल सिल्की, स्मूद होते हैं। ऐसे में इन्हें सुलझाना काफी आसान हो जाता है। हेयर वॉश के बाद कंडीशन लगाने से बालों का उलझना व गांठ पड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसलिए हर बार बालों को शैंपू करने बाद कंडीशन जरूर लगाएं। इसे हमेशा बालों की लंबाई पर लगाया जाता है। साथ ही कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने से बचना चाहिए।
बाल (Hair) सुलझाने में सही कंघी चुनें
अक्सर लड़कियां बालों को सुलझाने में भी पतली व बारीक दांतों वाली कंघी यूद करती है। मगर इससे बाल जल्दी नहीं सुलझते हैं। साथ ही हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है। इसलिए बालों को सुलझाने के लिए हमेशा मोटे व चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें। इससे बाल बिना उलझे आसानी से सुलझ जाते हैं। साथ ही दर्द व हेयर फॉल की समस्या से बचाव रहता है।
गर्म तेल से बालों (Hair) की मसाज
बालों में तेल लगाना काफी लाभकारी माना जाता है। तो सर्दियों में तेल से बालों की मसाज करना न भूलें। अगर आप बालों का टूटना कम करना चाहते हैं तो नहाने से करीब आधा या एक घंटे पहले गर्म नारियल तेल बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धुल लें।
हेयर सीरम जरूरी
बालों पर सीरम लगाने से ये आसानी से सुलझ जाते हैं। ऐसे में इसपर गांठ पड़ने की परेशानी नहीं होती है। इसके लिए सबसे पहले बालों को धो लें। फिर हल्के गीले बालों पर सीरम लगाकर उंगलियों से सुलझाएं। सीरम को स्कैल्प पर नहीं सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं। इससे बालों का उलझना बंद होगा। ऐसे में रुखे, बेजान व बालों के झड़ने की परेशानी दूर होगी। ऐसे में आपके बाल सुंदर, घने, शाइनी व सिल्की नजर आएंगे।
सर्दियों में न रखे खुले बाल (Hair)
सर्दियों में बालों को बांधकर रखें। अगर आपके बाल गीले है तो इसके सूखने के बाद ही घर से बाहर निकलें। इससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे। वहीं सर्दी के मौसम में बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग बिल्कुल न करें । सर्दियों में हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल आपके बालों को हानि पहुंचा सकता है।
हेयर मास्क लगाएं
बालों को पूरा पोषण ना मिलने से उनपर गांठ पड़ने लगती है। ऐसे में इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए हफ्ते में 1-2 बार हेयर पैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, आंवला, शिकाकाई, रीठा आदि का पाउडर मिलाकर बालों पर लगा सकती है। इसके अलावा बालों पर दही, शहद व केला का हेयर पैक भी लगा सकती है। इससे बाल जड़ों से मजबूत होंगे। बालाें के टेक्सचर में सुधार होगा। ऐसे में आपके बालों की फ्रिजीनेस दूर होकर ये सिल्की, स्मूद बनेंगे।
प्याज का रस बालों (Hair) को करेगा मजबूत
बालों के लिए प्याज का रस रामबाण उपाय होता है तो इसे लगा के रात भर छोड़ दें और सुबह शैम्पू से बाल को साफ कर लें। इसके अलावा लहसून और अदरक का रस भी बालों को टूटने से रोकता हैं तो आप चाहे प्याज की जगह अदर या लहसन का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
