24 घण्टे ऑनलाइन

पुराने कपड़ों को दें नया लुक, यहां से लें आइडिया

अगर आप अपने पुराने कपड़ों जैसे टी-शर्ट, जीन्स, कुर्ती (Old Outfits) आदि को फेंकने की सोच रही हैं तो मत सोचिए! दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आप अपने पुराने कपड़ों (Old Outfits) को थोड़ा बदलाव करके सुपर…

24GhanteOnline
September 9, 2026
3 min read
पुराने	 कपड़ों को दें नया लुक, यहां से लें आइडिया

अगर आप अपने पुराने कपड़ों जैसे टी-शर्ट, जीन्स, कुर्ती (Old Outfits) आदि को फेंकने की सोच रही हैं तो मत सोचिए! दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आप अपने पुराने कपड़ों (Old Outfits)  को थोड़ा बदलाव करके सुपर ट्रेंडिंग बना सकती हैं। हैरान मत होइए, यह सच है! आज हम आपको कुछ ऐसे फैशनेबल हैक बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने पुराने कपड़ों को नया रूप देकर ट्रेंड के अनुसार बदल सकते हैं।

पुरानी टी-शर्ट को इस तरह बनाएं कलरफुल और स्टाइलिश


क्या आप अपने सिंपल और सिंगल कलर की टी-शर्ट को पहनकर बोर हो चुकी हैं? अगर हां, अपने बोरींग टी-शर्ट को नया लुक दें। बस इसके लिए आपको हल्के रंग की टी-शर्ट और डाई रंगों की जरूरत होगी। अब आप अपने पसंदीदा रंगों को अलग-अलग कंटेनर में डालकर उनमें गर्म पानी मिला दिजिए। इसके बाद अपनी टी-शर्ट को एक-एक करके कंटेनरों में डुबोकर उसे सूखा दें। फिर उस पर एक डिजाइन बनाकर अपना नया टी-शर्ट बना लें।

अपनी पुरानी टी-शर्ट को बनाएं ट्रेंडिंग टैसल टी-शर्ट


फैशन की दुनिया में टैसल ड्रेसेज, टी-शर्ट आदि काफी ट्रेंडी हैं लेकिन टैसल कपड़े महंगे होते हैं। ऐसे में हमारे पास आपके लिए एक हैक है। सबसे पहले अपनी अलमारी से एक पुरानी टी-शर्ट का चुनाव करके पहले प्रेस कर लें। इसके बाद ची-शर्ट के निचले हिस्से पर एक चम्मच के बराबर लाइने चिह्नित कर लें। अब उन चिन्हित लाइनों के अनुसार अपनी पुरानी टी-शर्ट को काटकर अपनी सुपर ट्रेंडी टैसल टी-शर्ट को तैयार कर लें।

अपनी पुरानी डेनिम जीन्स को स्टेंसिल प्रिंट से दें नया रूप


आप अपने डेनिम जीन्स को स्टेंसिल प्रिंट की मदद से नया रूप दे सकती हैं। बस इसके लिए आपको एक कार्डबोर्ड शीट, कैंची और फैब्रिक कलर की जरूरत होगी। अब शीट पर अपनी पसंद की कोई भी डिजाइन बनाकर उसे काट लें। फिर अपनी डेनिम जीन्स पर इस डिजाइन वाली शीट को रखकर कटे हुए हिस्से पर कलर करें। फिर ध्यान से उठा लें। इसी तरह अपनी डेनिम जीन्स पर थोड़ी दूरी पर प्रिंट करके नया लुक तैयार कर लें।

अपनी छोटी लेंथ वाली कुर्ती को बनाएं ट्रेंडी लॉन्ग ड्रेस


अगर आपकी कोई कुर्ती लेंथ में छोटी है तो आजकल चल रहे शीर ट्रेंड का फायदा उठाइए! बस इसके लिए आपको एक ट्रांसपेरेंट साड़ी, सूई-धाग और कैंची की जरूरत होगी। अब साड़ी को एक लॉन्ग स्कर्ट के नाप का काटकर कुर्ती के साथ सिल दें। फिर अपनी इस ड्रेस को नया लुक देने के लिए उसपर अपने किसी दूसरे टॉप या साड़ी का पैच लगाकर अपनी ट्रेंडी लॉन्ग ड्रेस को नया लुक दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…