24 घण्टे ऑनलाइन

घरेलू नुस्खो से पाएं मुलायम होंठ

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने में सबसे ज्यादा महत्व होता हैं होंठों (Lips) का। आपके गुलाबी और मुलायम होंठ चेहरे पर एक अलग ही चमक लाते हैं, जिससे सभी की निगाहें आप पर टिक जाएँ। इसलिए होंठों का विशेषकर ध्यान रखना चाहिए और…

24GhanteOnline
February 19, 2026
3 min read

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने में सबसे ज्यादा महत्व होता हैं होंठों (Lips) का। आपके गुलाबी और मुलायम होंठ चेहरे पर एक अलग ही चमक लाते हैं, जिससे सभी की निगाहें आप पर टिक जाएँ। इसलिए होंठों का विशेषकर ध्यान रखना चाहिए और सर्दियों के समय में तो बहुत। सर्दियों (Winter) के दिनों में हूनथ सूखे-सूखे और काले पड़ने लग जाते हैं, जिससे चेहरे का पूरा लुक ख़राब हो आता हैं। इसलिए आ हम आपको कुछ ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं इससे आपके होंठों (Lips) की चमक बनी रहे और आप का चेहरा दमकता रहें। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* 1 चम्मच दूध लें और फिर इसमें लाल गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ डाल कर पीसेl पंखुड़ियों को निकाल कर इसे फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर इसमें 1 चम्मच बादाम पाउडर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे होठों पर लगाकर 10-15 मिनट बाद रूई के फाहे से साफ़ करें। इस उपाय से होंठ मुलायम , चमकदार और गुलाबी हो जाएंगे

* लिप्स स्क्रब करने के लिए कभी भी फेस स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप दूध और हल्दी पाउडर को मिलाकर अपने होठों पर लगाने का लिए स्क्रब तैयार करें। जिससे आपके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी और अच्छे दिखने लगेगें।

* बीटरूट का रस लगाने से भी होठों का रंग गुलाबी होता है। बीट में लाल रंग प्राकृतिक रूप में मौजूद होता है, जिससे होंठ गुलाबी होते हैं। बीटरूट का रस होठ के कालेपन को भी दूर करता है।

* नींबू का इस्तेमाल अक्सर काले घेरों को दूर करने के लिए किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए भी कर सकती हैं। नींबू के ब्लीचिंग गुण होंठों के गहरी हो रही रंगत को कम करने में बहुत कारगर होते हैं। अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं। एक-दो महीने तक यह ऐसा करते रहने से होंठों का कालापन दूर हो जाएगा।

* होंठों का कालापन दूर करने के लिए दूध की मलाई सबसे असरदार उपाय है। दूध की मलाई को रात को सोते समय होंठों पर लगाने से होंठ कोमल हो जायेंगे और उनका कालापन कम होने लगेगा। इसके अलावा होंठ फटने पर दूध की मलाई में थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर होठों पर कुछ दिनों तक लगाएं। इससे आपके होंठ मुलयाम और उनका रूखापन दूर होगा।

* नारियल तेल और बादाम के तेल को बराबर मात्रा में लें तथा इसका मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं और रातभर छोड़ दें। अच्छे परिणामों के लिए इस विधि का प्रयोग रोज़ाना कम से कम दो हफ़्तों तक करें।

* गुलाब जल हमारे शरीर में अपने नाम के अनुसार ही काम करता है इसका उपयोग करने से त्वचा में तो चमक आती ही है, साथ ही यह होठों को भी नरम कोमल और गुलाबी बनाता है। गुलाबी होठ पाने के लिए रात को सोने से पहले एक रुई पर गुलाब जल डालकर अपने होठों पर लगाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…