24 घण्टे ऑनलाइन

स्‍मोकी आंखें पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

आंखों (Eyes) से किसी के दिल में आसानी से उतरा जा सकता है। और आंखों से ही आप किसी को भी दीवाना बना सकती है। आंखें खूबसूरत होतो सोने पर सुहागा ना हो कोई बात नहीं। आप के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट आंखों को आकर्षक और सुन्दर दिखाने…

24GhanteOnline
August 20, 2026
2 min read
स्‍मोकी आंखें पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

आंखों (Eyes) से किसी के दिल में आसानी से उतरा जा सकता है। और आंखों से ही आप किसी को भी दीवाना बना सकती है। आंखें खूबसूरत होतो सोने पर सुहागा ना हो कोई बात नहीं। आप के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट आंखों को आकर्षक और सुन्दर दिखाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। इनमें से भी एक है ब्राउन स्मोकी आइज (Smokey Eyes)।

अगर आपको आंखों को नेचुरल कलर्स से हाईलाइट करना पसंद है तो ब्राउन स्मोकी आइज मेकअप को आजमा सकती हैं। यह मेकअप आसान है और हर तरह के परिधान पर अच्छा लगता है। अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही हैं तो उसके लिए यह लुक तो काफी अच्छा रहेगा। जानते हैं कि बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं।

इसके लिए आप सबसे पहले प्राइमर लगाएं। आईलिड पर ब्राउन आईशैडो की मदद से स्मोकी आइज बनाने की शुरुआत करें। इसके बाद अच्छी तरह ब्लेंड करना जरूरी है।

आप ब्राउन शैडो के ऊपर गहरे मरून रंग के आईशैडो का एक कोट लगाएं और इसे हल्के हाथों से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि ब्लेंड करने में जल्दीबाजी या लापरवाही न करें।

अब जेल आईलाइनर से लाइन से लाइन बनाएं। पेंसिल काजल से उसके ऊपर लाइन बनाएं और स्मोकी इफेक्ट के लिए स्मज करें। इस काम को सावधानीपूर्वक करना होता है।इसके बाद अब बारी आती है भौहों की। इन्हें ब्रश करें और खाली जगहों को आइब्रो पेंसिल से भरें। इसमें भी सावधानी जरूरी होती है। अगर आप नहीं कर सकती हैं तो घर में किसी से मदद भी ले सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…