अनचाहे बालों से पाएं निजात, आजमाए ये तरीके
चेहरे की सुंदरता हर लड़की की चाहत होती हैं जिसपर चमक पाने के लिए लड़कियां कई जतन करती हैं। लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं अनचाहे बाल (Unwanted Facial Hair) जो निखार में कमी लाते हैं। हार्मोन की अधिकता के कारण…
चेहरे की सुंदरता हर लड़की की चाहत होती हैं जिसपर चमक पाने के लिए लड़कियां कई जतन करती हैं। लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं अनचाहे बाल (Unwanted Facial Hair) जो निखार में कमी लाते हैं। हार्मोन की अधिकता के कारण चेहरे पर बाल आना स्वाभाविक क्रिया है। चेहरे के इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां पार्लर का रूख करती हैं जो कि खर्चीला उपाय हैं। लेकिन आप चाहें तो घर बैठे कुछ आसान तरीकों की मदद से पार्लर जाए बिना चेहरे के अनचाहे बालों (Unwanted Facial Hair) से छुटकारा पा सकते हैं। ये घरेलू उपाय चेहरे के बालों (Unwanted Facial Hair) को तो हटाने में सक्षम होंगे ही, साथ ही आपके चेहरे पर बालों की ग्रोथ भी कम होगी। आइये जानते है इन आसान तरीकों के बारे में...
चीनी और नींबू
चीनी और नींबू का पेस्ट भी अनचाहे बालों को हटाने में मददगार है। इसके लिए आप दो चम्मच चीनी और दो चम्मच नींबू के रस को मिलाकर गर्म करें। पांच मिनट तक गर्म करने के बाद इसको ठंडा होने दें। फिर जहां से चेहरे के बाल हटाने है वहां अप्लाई करिये। 15 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुनें पानी की मदद से हटायें। नींबू चीनी के पेस्ट की मदद से चेहरे के हैवी बाल भी हटा सकते है।
पपीता और हल्दी
पपीते में पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो चेहरे के बालों (Unwanted Facial Hair) को हटाने में मदद करने के लिए जाना जाता है, और हल्दी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाती है। पपीते के टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें एक साथ मैश करके पेस्ट बना लें, फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और केवल उन्हीं जगहों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल उग आए हैं। 15-20 मिनट के लिए इन्हें लगा रहने दें। कुछ मिनट के लिए मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। सप्ताह में दो बार चेहरे के बाल हटाने के लिए इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल करें।
दही, बेसन और गुलाब जल
दही स्किन के लिए फायदेमंद है यह तो सबको पता है इसमें बहुत से ऐसे विटामिन्स होते है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ ही स्किन को मुलायम बनाये रखता है। गुलाब जल टोनर का काम करता है। बेसन भी चेहरे के बाल हटाने में सहायक है। बेसन को चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए पुराने समय से ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक कटोरी में दो या तीन चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच ताज़ा दही मिक्स करिये। एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाइये। अब इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगायें। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी की सहायता से हटायें। इसके लगातार प्रयोग से आपके चेहरे के बालों की समस्या दूर हो जायेगी।
जिलेटिन और दूध
चेहरे के बालों को हटाने के घरेलू उपचार के रूप जिलेटिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिलेटिन और दूध से बना मास्क भी चेहरे के घने बालों को हटाने में कारगर होता है। 3 बड़े चम्मच दूध, एक चम्मच बिना जिलेटिन पाउडर, और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। इसे 15-20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे कुछ मिनट सूखने के बाद हटा दें।
बेसन और मसूर दाल
इसके लिए आप मसूर दाल का पेस्ट या फिर मसूर दाल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती है। एक चम्मच मसूर दाल पेस्ट में एक चम्मच बेसन मिलाये। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर अप्लाई करिये। आप नींबू की जगह कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है। इस पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए फेस पर लगायें। सूखने के बाद हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए छुड़ाए। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से आप चेहरे के बालों से आसानी से छुटकारा पा सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
