24 घण्टे ऑनलाइन

जिद्दी दाग-धब्बों से मिनटों में पाए छुटकारा, करें इसका इस्तेमाल

ब्लैक बोर्ड पर लिखाई के काम आने वाले चॉक (Chalk) को हम कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल चॉक की खूबी ही होती है दाग धब्बे,बदबू को सोखना। जानते हैं कैसे चॉक का इस्तेमाल कर इन्हें दूर किया जा सकता है। दीवारों पर…

24GhanteOnline
February 27, 2026
2 min read

ब्लैक बोर्ड पर लिखाई के काम आने वाले चॉक (Chalk) को हम कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल चॉक की खूबी ही होती है दाग धब्बे,बदबू को सोखना। जानते हैं कैसे चॉक का इस्तेमाल कर इन्हें दूर किया जा सकता है।

दीवारों पर लगे दाग दूर करें

घर की दीवारों पर जगह जगह लगे दाग धब्बों को दूर करने में चॉक (Chalk)का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन धब्बों पर चॉक को धीरे धीरे रगडें। इससे दीवारों पर लगे निशान काफी हद तक मिटाये जा सकते हैं।

अलमारी की बदबू भगाएं

अलमारी में बहुत ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल न होने वाले कपडों में कुछ समय बाद अजीब सी बदबू आने लगती है और ये सिल्वरफिश का भी घर बन जाती है। इन्हें दूर करने के लिए फ्रेशनर की जगह चॉक (Chalk) का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चाँदी को चमकाएं

नमी की वजह से अक्सर चाँदी के बर्तन अपनी चमक खोने लगते हैं और वे काले पड़ने लगते हैं तो उनकी चमक को बरकरार रखने के लिए बर्तन को किसी डिब्बे में भरकर उसमें थोड़े से चॉक डाल दें। समय समय पर इसे बदलते रहें।

सफेदी रखें बरकरार

शर्ट के कॉलर और कफ को साफ करना एक चैलेंज होता है, खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों के ,तो इन्हें साफ करने के लिए चॉक की सहायता ली जा सकती है। धोने से पहले इन जगहों को चॉक से रगड दें। इससे उनकी चमक बरकरार रखने में आसानी होगी।

सॉस चटनी के दाग हटायें

जंक फूड या ऐसे ही दूसरे तरह के डिशेज में इस्तेमाल होने वाली चटनी अगर आपके कपड़ों को गंदा कर दें तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इसे चॉक की सहायता से आसानी से निकाला जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…