बिटिया के बालो में पड़ गई हैं जूं, ऐसे पाएं निजात
अगर आपके सिर में बार-बार खुजली हो रही है तो इसका मतलब ये नहीं कि ऐसा सिर्फ बालों में पसीना या रूसी होने की वजह से हो। उसके पीछे का कारण जुएं (Lice) भी हो सकती हैं। जूं छोटे और बिना पंखों वाले परजीवी होते हैं, जो बालों…
अगर आपके सिर में बार-बार खुजली हो रही है तो इसका मतलब ये नहीं कि ऐसा सिर्फ बालों में पसीना या रूसी होने की वजह से हो। उसके पीछे का कारण जुएं (Lice) भी हो सकती हैं। जूं छोटे और बिना पंखों वाले परजीवी होते हैं, जो बालों के बीच रहते हैं और सिर की त्वचा से खून चूसते हैं। आमतौर पर स्कूली बच्चियों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं क्योंकि वे धूल-मिट्टी में खेलते हुए बालों का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाती हैं। यदि जल्दी् पकड़ा न जाए, तो सिर की जुओं (Lice) का इंफेक्शेन पूरे परिवार को प्रभावित कर सकता है। जैसे ही आपको जुओं के लक्षण दिखाई दें या कपड़ों और बालों में जूं दिखाई दें, तो आप तुरंत ही इसका इलाज करें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बालों को जुओं (Lice) से छुटकारा दिलाने के लिए आपको किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। इन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
नीम
सिर में जुएं (Lice) मारने के लिए कई सालों से नीम इस्तेमाल किया जा रहा है। आपको बस एक कप नीम की पत्तियों को उबालना है और फिर इन पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 2 घंटे इंतजार करें। 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर को धो लें। नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण जुओं से एक बार में ही राहत दिलाते हैं।
नारियल तेल
एक कटोरी नारियल का तेल लेना है और इसे आंच पर गर्म करना है। इसके बाद इसमें कुछ कपूर की गोलियां मिला लें। नारियल तेल तबतक पकाएं जबतक कपूर की गोलियां पूरी तरह पिघल ना जाएं। इसके बाद तेल को अलग रख दें। इस तेल को सिर पर लगाने से जूएं मर जाती हैं और लीखों का भी खात्मा होता है। अगर कुछ लीखें बची रह जाएं तो इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर लें।
नींबू का रस
बालों से जुएं हटाने के घरेलू नुस्खे में नींबू का रस भी शामिल है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मटेक रिसर्च की मानें तो नींबू के रस में जुओं को मारने के गुण मौजूद होते हैं। खासकर यह बड़े जूओं के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी माना गया है। इसके लिए 8 से 10 नींबू को अच्छी तरह से निचोड़ लें। फिर उसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें। 15 मिनट बाद बालों को धो लें।
सेब का सिरका
सिर में जुओं का इलाज करने के लिए सेब का सिरका भी मददगार होता है। आप सेब के सिरके में 1 चम्मच नारियल तेल को मिलाएं और फिर बालों को ढक लें। रातभर इसी तरह बालों को रहने दें और सुबह उठकर गुनगुने पानी से बाल धो लें। पहली बार इस्तेमाल से आपको असर दिखने लगेगा। एक महीने तक हर हफ्ते इस उपाय को अपनाएं।
टी ट्री ऑयल
प्राकृतिक पौधों से बने तेलों के इस्तेमाल से भी जुओं को नष्ट किया जा सकता है। जैसे- टीट्री ऑयल या सौंफ तेल । इन्हें बालों पर लगाकर 7–8 घण्टे के लिए रहने दें फिर बालों को धोकर कंघी करें। बालों के जुएं हटाने के घरेलू नुस्खे टीट्री ऑयल और सौंफ तेल का प्रयोग किया जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
