24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन से गहरा रंग छुड़ाना हो जाता हैं मुश्किल, तो आजमाएं ये आसान तरीके

आने वाले दिनों में होली (Holi) का त्योहार आएगा जिसकी रौनक अभी से ही देखने को मिल रही हैं। होली के दिन सभी अपनों के साथ मिलकर रंग खेलते हैं। होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, यह तो संभव ही नहीं। रंग के बिना…

24GhanteOnline
March 14, 2025
4 min read

आने वाले दिनों में होली (Holi) का त्योहार आएगा जिसकी रौनक अभी से ही देखने को मिल रही हैं। होली के दिन सभी अपनों के साथ मिलकर रंग खेलते हैं। होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, यह तो संभव ही नहीं। रंग के बिना होली की कल्पना बहुत ही नीरस हो जाती है। लेकिन रंग अगर शरीर पर जम जाएं तो छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। केमिकल युक्त रंगों को हटाने के चक्कर में कई बार त्वचा पर रैसेज और दाने भी हो जाते हैं। कई लड़कियां तो इस चक्कर में होली (Holi) खेलने से भी कतराते हैं। होली के बाद अगर आप खुद को रंग से छुड़ाने की मशक्कत से बचाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय। इन्हें आजमाकर रंग छुड़ाना आसान हो जाता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

दही और नींबू

होली (Holi) का रंग जल्दी से निकालने के लिए स्किन ड्राई नहीं होनी चाहिए। इसमें नमी बरकरार रखने के लिए 1 कटोरी में 2 टेबलस्पून दही, नींबू की 4-5 बूंदें डालकर मिक्स करें। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें। दही और नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से ये रंग को लाइट करने में मदद करता है।

ऑलिव ऑयल
एक बाउल में 2 बूंद ऑलिव ऑयल की लें। इसमें एक चम्मच ठंडा दूध लें। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा का सादे पानी धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये होली के जिद्दी रंग को हटाने का एक अच्छा तरीका है।

चावल का आटा और दही

चावल का आटा नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। ऐसे में चावल का आटा आप डेड स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल को दरदरा पीसकर उसमें शहद मिला लें, इसके बाद इसे उबटन की तरह शरीर पर मलकर रंग छुड़ा लें। रंग खेलने के बाद नहाते वक्त इस दही से त्वचा को साफ करें। आपकी स्किन पर चढ़ा रंग तेजी से साफ होगा और स्किन में ड्राइनेस भी नहीं आएगी। वहीं, दही से आपकी स्किन भी अच्छी होगी।

खीरा

खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

ऑरेंज जूस

एक बाउल में एक चम्मच ऑरेंज जूस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो ले। ऑरेंज जूस में विटामिन सी होता है। शहद में हाइड्रेशन गुण होते हैं। ये त्वचा के रंग को हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं

जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल

चेहरे पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा। ध्यान रहे कि लेप चेहरे पर लगाने के दौरान बहुत रगड़ें नहीं और बेहतर परिणाम के लिए स्पंज का प्रयोग करें।

बेसन और गुलाब जल

बेसन में गुलाब जल और दूध मिला कर एक मास्क तैयार करें और उसे स्किन पर लगाएं। 5 मिनट के बाद हल्के साबून से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे का रंग उतर जाएगा। अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा

जौ का आटा

जौ का आटा व बादाम का तेल भी लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने में करते हैं। इनके तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…