24 घण्टे ऑनलाइन

इन तेलों की मालिश से पाए रुखी त्वचा से छुटकारा

पहले सभी की दिनचर्या में नहाने से पहले या नहाने के बाद शरीर पर तेल मालिश (Oil Massage) करना भी शामिल था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी में किसी के पास इतनी फुर्सत ही नहीं है कि वह आराम से बैठकर तेल…

24GhanteOnline
March 12, 2025
2 min read

पहले सभी की दिनचर्या में नहाने से पहले या नहाने के बाद शरीर पर तेल मालिश (Oil Massage) करना भी शामिल था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी में किसी के पास इतनी फुर्सत ही नहीं है कि वह आराम से बैठकर तेल मालिश करे लेकिन क्या आपको पता है कि तेल की मालिश से आपकी त्वचा जो बढती उम्र के साथ ढीली और रुखी हो जाती हैं और अपनी चमक खो देती हैं, उसमें बहुत फायदेमंद हैं।

आज हम आपको बताने जा रहें 5 ऐसे ही तेलों (Oils) के बारे में जो आपकी त्वचा को निखारने में आपकी मदद कर सकते हैं।

# सरसों का तेल :

इस तेल के आपके ढीले वक्ष स्थल व पेट के कसाव में चमत्कारिक लाभ हो सकते है। 2 चम्मच सरसों के तेल को हल्का गर्म करे। तेल के ठंडे होने के बाद अपनी हथेली पर कुछ बुँदे डाल कर उससे स्तन की मालिश करें। आपके स्तन की कसावट में इससे मदद मिलेगी।

# ऑलिव ऑइल :

अगर आपकी स्किन बहुत ही रुखी हैं। तो स्किन की कोमलता को बढाने के लिए ऑलिव ऑइल लगाकर स्किन की मसाज करें। ऑलिव ऑइल में ओमेगा, 3 फैटी एसिड और एंटी ओक्सिडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिनसे शरीर की त्वचा बिल्कुल कोमल हो जाती हैं। लेकिन इससे शरीर की त्वचा की मालिश करने से पहले तेल को गर्म न करें।

# बादाम का तेल :

बादाम का तेल त्वचा पर खिंचाव के निशान को मिटाने और कसावट में लाभकारी है। कुछ मात्रा में तेल लेकर पूरी त्वचा पर मालिश करें। अधिक लाभ के लिए रोजान इसका उपयोग करें।

# अंगूर के बीज का तेल :

इस तेल में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन E पाया जाता है, जो की आपकी त्वचा को सूखने से बचाता है, यह तेल आँखों के आसपास के काले घेरे और पेट के खिचाव के निशानों को भी हटाने का काम करता है। तेल की कुछ बुँदे ले और इसे आराम से हथेली की सहायता से गोलाई में घुमाये। इसे तेजी से व जोर से ना करे।

# जोजोबा ऑइल :

जोजोबा ऑइल चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इससे चेहरे की सभी फुंसियाँ तथा मुंहासे ठीक हो जाते हैं तथा त्वचा मुलायम और टाइट हो जाती हैं। इसके साथ ही यदि चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हो तो वो भी ठीक हो जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…