24 घण्टे ऑनलाइन

गठिया के दर्द में मिलेगा आराम, आज से शुरू करें ये चीज

सर्दी में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। शरीर को आवश्यक अंगों को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। अगर बॉडी को पूरी एनर्जी नहीं मिलती तो यह परेशानी का सबब बन सकता है। बॉडी को पूर्ण एनर्जी नहीं मिलने…

24GhanteOnline
March 11, 2026
3 min read

सर्दी में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। शरीर को आवश्यक अंगों को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। अगर बॉडी को पूरी एनर्जी नहीं मिलती तो यह परेशानी का सबब बन सकता है।

बॉडी को पूर्ण एनर्जी नहीं मिलने के कारण हाथ-पैरों में बहुत ठंड लगने लगती है। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या होती है, उन्हें इन सबके कारण बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर जिन लोगों के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है उन्हें भी सर्दी में जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। इस स्थिति में हाथों की उंगलियां फूलने लगती हैं।

आप गठिया (arthritis) की दवाइयां ज़रूर ले रहे होंगे, लेकिन साथ ही अपनी डाइट (Diet) में कुछ बदलाव करेंगे तो जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिल पाएगी। खासतौर पर अगर गठिया (arthritis) शुरू ही हुआ है, तो खाने-पाने में बदलाव से काफी मदद मिलेगी। आइए यह जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से फूड हैं जो आपकी जोड़ों की हेल्थ की लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

हल्दी

कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) नाम का रसायन पाया जाता है, जिसमें एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीऑऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से जोड़ों के बीच में बन रही सूजन कम हो सकती है और ऑर्थराइटिस के दर्द से राहत मिल सकती है।

पालक

सर्दियों में हरी सब्ज़ियों का खूब सेवन सभी को करना चाहिए, खासतौर पर अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। खासकर पालक खूब खाएं, इसको सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें दो तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स नियोजेंथिन और वायलेक्जाथिंन (neoxanthin and violaxanthin) पाए जाते हैं जिसमें एंटी एंफ्लामेटरी गुण मौजूद है। यह अस्थमा, ऑर्थराइटिस और यहां तक कि माइग्रेन के दर्द से भी राहत दिलाता है।

दूध और अंडे

दूध और अंडों को डाइट में ज़रूर रखें अगर आप जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं। दरअसल, सर्दी में शरीर में विटामिन डी की कम हो जाती है, जिससे शरीर और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। इसे पूरा करने के लिए आप सूरज की रोशनी के अलावा डाइट में दूध, दही और अंडे का सेवन ज़रूर करें।

लहसुन

लहसुन भी एंटी-इंफ्लामेटरी खाद्य पदार्थ है। इसके रोज़ाना सेवन से जोड़ों के दर्द से कुछ आराम मिल सकता है।

बादाम

बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम होती है। इसलिए अपनी डाइट में इसे ज़रूर शामिल करें। सर्दी में बादाम शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम भी करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…